MP: भाजपा ने 5 मंत्री सहित 54 विधायकों के काटे टिकट, सर्वे में परफॉरमेंस आया था कमजोर
2013 और 2008 के चुनाव में भी भाजपा ने बड़ी संख्या में टिकट काटे थे।
भोपाल (नईदुनिया स्टेट ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी ने एंटी इनकमबेंसी का प्रभाव कम करने के लिए मध्य प्रदेश में 5 मंत्रियों को टिकट नहीं दिए। इनके साथ कुल 54 विधायकों को पार्टी ने मैदान में नहीं उतारा है। 2013 और 2008 के चुनाव में भी भाजपा ने बड़ी संख्या में टिकट काटे थे।
2013 की तुलना में भाजपा ने 100 से अधिक नए चेहरे इस बार चुनाव में उतारे हैं। फिलहाल भाजपा के पास 165 विधायक हैं। विभिन्न् सर्वे में 70 से अधिक विधायकों का परफॉरमेंस कमजोर आया था। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा नेताओं की मानें तो वे आसानी से 120 सीट से अधिक पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
एससी/एसटी के 26 विधायकों के टिकट बदले
अनुसूचित जाति की 13 सीटों पर बदलाव किया है। गोपीलाल जाटव की सीट बदलकर पार्टी ने उन्हें गुना से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार का टिकट काटकर बेटे को प्रत्याशी बनाया है। एससी/एसटी के 26 विधायकों के टिकट बदले गए हैं।
इनके टिकट काटे
विधायक विधानसभा क्षेत्र
1 पन्नालाल शाक्य गुना
2 आरडी प्रजापति चंदला
3 उमादेवी खटीक हटा
4 महेंद्र सिंह गुन्नौर
5 राजेंद्र मेश्राम देवसर
6 चेतराम मानेकर आमला
7 डॉ. गौरीशंकर शेजवार सांची
8 रणजीत सिंह गुणवान आष्टा
9 गोपाल परमार आगर
10 राजकुमार मेव महेश्वर
11 वीरसिंह पंवार कुरवाई
12 घनश्याम पिरोनिया भाण्डेर
13 सतीश मालवीय घट्टिया
अनुसूचित जनजाति वर्ग के भी 14 टिकट काटे
जैतपुर के विधायक जयसिंह मरावी की सीट बदलकर उन्हें जयसिंहनगर से प्रत्याश्ाी बनाया गया है।
इनके टिकट काटे
विधायक विधानसभा क्षेत्र
1 संगीता चारेल सैलाना
2 मथुरालाल रतलाम ग्रामीण
3 कल्लूसिंह ठाकुर धरमपुरी
4 वेलसिंह भूरिया सरदारपुर
5विजयसिंह सोलंकी भगवानपुरा
6 योगिता नवलसिंह बोरकर पंधाना
7 चंपालाल देवड़ा बागली
8 मंगलसिंह धुर्वे घोड़ाडोंगरी
9 नत्थनशाह कवरेती जुन्नारदेव
10 संजीव छोटेलाल उईके मंडला
11 प्रमिला सिंह जयसिंहनगर
12 पंडित सिंंह धुर्वे मंडला
13 शांतिलाल बिलवाल झाबुआ
14 कमल मर्सकोले बरघाट
सामान्य और ओबीसी वर्ग के 27 विधायकों के टिकट बदले
मौजूदा विधानसभा में सामान्य और ओबीसी वर्ग के भाजपा के पास 105 विधायक हैं। पार्टी ने इनमें से 27 विधायकों के टिकट काटे हैं। मंत्री माया सिंह, हर्ष सिंह, सूर्यप्रकाश मीणा और कुसुम महदेले को पार्टी ने इस बार प्रत्याशी नहीं बनाया। इस वर्ग में ललिता यादव की सीट बदली गई है। वे अब छतरपुर की जगह मलहरा से चुनाव लडेंगी।
इनके कटे टिकट
विधायक विधानसभा क्षेत्र
1 मेहरबान सिंह रावत सबलगढ़
2 सुबेदार सिंह रजौदा जौरा
3 माया सिंह ग्वालियर पूर्व
4 प्रदीप अग्रवाल सेवढ़ा
5 पारूल साहू केशरी सुरखी
6 केके श्रीवास्तव टीकमगढ़
7 अनीता सुनील नायक पृथ्वीपुर
8 रेखा यादव मलहरा
9 हर्ष सिंह रामपुर बघेलान
10 नीलम अभय मिश्रा सेमरिया
11 पं रमाकांत तिवारी त्यौंथर
12कल्याण सिंह ठाकुर विदिशा
13 लोकेंद्र सिंह तोमर मांधाता
14 कैलाश चावला मनासा
15 मुकेश पंड्या बड़नगर
16जसवंत सिंह हाड़ा शुजालपुर
17 चंद्रशेखर देशमुख मुलताई
18 नरेंद्र सिंह कुशवाह भिंड
19-- चौधरी मुकेश सिंह मेहगांव
20-- संजय शर्मा तेंदुखेड़ा
21 गोविंद पटेल गाडरवारा
22 सूर्यप्रकाश मीणा शमशाबाद
23 बाबूलाल गौर गोविंदपुरा
24-- कैलाश विजयवर्गीय महू
25 सरताज सिंह सिवनी मालवा
26 कुसुम महदेले पन्ना
27 चंदर सिंह सिसौदिया गरोठ