चुनाव समाचार
- elections
- elections
- elections
- elections
- elections
- elections
राजस्थान में शाम छह बजे तक 61% मतदान, नागौर में दो गुट भिड़े; चूरू में पोलिंग एजेंट का सिर फोड़ा
elections- elections
- elections
- elections
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केन और यमुना नदी के बीच बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र की पहचान पूर्व विदेश मंत्री व कालाकांकर प्रतापगढ़ रियासत के राजा दिनेश सिंह के नाम से ही होती है। पहली बार हुए आम चुनाव में कांग्रेस के राजा दिनेश सिंह ने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के भूपेंद्र निगम उर्फ़ भूपत बाबू हराया था। 1962 में दोबारा कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की। 1967 से लेकर यहां हर आम चुनाव में अलग अलग पार्टी और नेता को चुना गया। स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाला बांदा अपने प्रतिनिधि के तौर पर भी दबंग नेता ही चाहता है। वर्तमान में भाजपा के आर के सिंह पटेल यहां से सांसद हैं। विधानसभा, विकास और स्थानीय मुद्दे बांदा का तिंदवारी विधानसभा हमीरपुर, महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट में हैं। जिले की तीन विधानसभा सीट नरैनी, सदर और बबेरू हैं। चित्रकूट जिले की दो विधानसभा सीट, मानिकपुर और चित्रकूट है। बुंदेलखंड इस समय विकास की ओर अग्रसर है। यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और राजकीय इंजीनियर कॉलेज है। हालांकि सड़क के मामले में शहर त्रस्त है। बसपा शासन काल में शुरू हुआ रिंग रोड निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। कुछ दिनों पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का कार्य शुरू हुआ है। इसे जनपद वासी तोहफा मानते हैं। यहां के प्रमुख मुद्दों में अन्ना जानवर, बुंदेलखंड राज्य, पानी, सिंचाई और बेरोजगार है। बड़ी घटनाएं बीते पांच साल में यहां के छोटा पुरवा में नरसंहार हुआ था, इसमें एक साथ चार लोगों की काटकर हत्या कर दी थी। बांदा की खास बातें बांदा, उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर और लोकसभा क्षेत्र है। शहर केन नदी के पास स्थित हैं। ये शहर बांदा जिले का मुख्यालय भी है। यह शहर बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित है। बांदा महर्षि वामदेव की तपोभूमि है। इस शहर का नाम महर्षि वामदेव के नाम पर है। यह शहर केन नदी के किनारे स्थित है। मां महेश्वरी देवी का सात खंड का मंदिर, संकट मोचन मंदिर, मां काली देवी मंदिर, वामदेवेश्वर मन्दिर यहां के प्रमुख मंदिर हैं। कालिंजर का किला, भूरागढ़ का किला यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। लखनऊ से बांदा शहर की दूरी 197.1 किलोमीटर है। दिल्ली से इसकी दूरी 628.3 किलोमीटर है।
बांदा, उत्तर प्रदेश के विजेता
- पार्टी :भारतीय जनता पार्टी
- प्राप्त वोट :477926
- वोट %61
- पुरुष मतदाता927028
- महिला मतदाता774933
- कुल मतदाता1702024
- निकटतम प्रतिद्वंद्वी
- पार्टी
- प्राप्त वोट418988
- हार का अंतर58938
LIVE अपडेट
राजनीतिनामा
- politics
- politics
- politics
- politics
- politics
- rajasthan
रिजल्ट
- पार्टीरिजल्टवोट %
- बीजेपी6277
- बीएसपी1012
- अन्य810
- महिला मतदाता67,055,997
- पुरुष मतदाता79,070,809
- कुल मतदाता146,126,806