LokSabha Elections 2019 : बस्ती मंडल के तीन संसदीय क्षेत्रों में मतदान शुरू, बूथों पर लगीं लंबी कतारें
बस्ती मंडल के तीन संसदीय क्षेत्रों में रविवार की सुबह से मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह है।
By Edited By: Published: Sun, 12 May 2019 09:40 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 12:56 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। बस्ती मंडल के तीन संसदीय क्षेत्रों में रविवार की सुबह से मतदान शुरू हो गया है। तीनों संसदीय क्षेत्रों में कुल 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बस्ती संसदीय क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक औसत मतदान नौ फीसद हुआ जबकि संतकबीर नगर संसदीय क्षेत्र में औसत 11 फीसद मतदान संपन्न हो चुका है। इसी तरह से डुमरियागंज में भी मतदान हो रहा है।
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुतहीया के कोइडा बूथ 391 पर सुबह 8.50 बजे तक 79 पड़ चुके हैं। बूथ पर बेहतर व्यवस्था दिखी। मतदाताओं के लिए टेंट की व्यवस्था हुई है। यहां पर 646 मत पड़ने हैं। सड़क से यह गाँव 3 किमी दूर है। गाँव मे जाने का रास्ता खड़ंजा है। सड़क को बनवाने के लिए यहा के लोगों ने पहले विरोध किया था। लेकिन लोगों का कहना है कि वो विरोध के बावजूद इसलिए वोट देंगे कि कभी तो उनकी सुनी जाएगी। दूसरी तरफ बस्ती संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ।
बस्ती लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 18.43 लाख मतदाता कर रहे हैं। इनमें 995886 पुरुष और 847394 महिला हैं। मतदान के लिए 1462 मतदान केंद्र और 2316 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर छाव के लिए टेंट लगाए गए हैं तो पीने के पानी का भी इंतजाम है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। दो जगहों से ईवीएम में खराबी की सूचना है। मतदान केंद्रों पर धीरे-धीरे मतदाताओं की भीड़ बढ़ रही है। प्राथमिक विद्यालय मरवटिया पर 7.16 तक मतदान शुरू नहीं हो सका था। बस्थनवा में पोलिंग बूथ पर 30 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 239 का एक इवीएम खराब होने से काफी देर तक मतदान शुरू नहीं हो सका था। यही हाल मझरिया बूथ का भी रहा यहा भी ईवीएम खराब होने से मतदान शुरू नहीं हो सका था। दस जगहों पर ईवीएम खराब होने की सूचना थी जिनमें से सभी को ठीक करा लिया गया है। प्राथमिक विद्यालय कोलपुरा बूथ पर भी देर से मतदान शुरू हुआ। बड़ेरिया बुजुर्ग में ईवीएम खराब होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। जगदीशपुर मंझरिया में बूथ संख्या 7 व 8 पर मतदान करने पहुंचे सौ से अधिक मतदाताओं का नाम सूची में नहीं होने से लोग मतदान से वंचित रह गए।
प्राथमिक बिद्यालय कचूरे में सुबह सात बजे माकपोल के बाद ईवीएम सेट के ठीक से काम न करने के कारण आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। माझा क्षेत्र में लोग नाव से नदी पार कर मतदान करने आ रहे हैं। इसी तरह से संतकबीर नगर संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह चरम पर है। यहां पर सुबह से ही मतदाता लाइन में देखे गए। अभी तक कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है। शांति पूर्वक मतदान जारी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें