Lok Sabha Election 2019 : खूंटी लोस क्षेत्र के खूंटपानी में मतदान को उत्साह, यहां महिला वोटर ज्यादा
Lok Sabha Election 2019 . पश्चिमी सिंहभूम जिला के 66 बूथों पर खूंटी लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी है। यहां वोटरों में जबर्दस्त उत्साह दिख रहा है।
चाईबासा, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 पश्चिमी सिंहभूम जिला के 66 बूथों पर खूंटी लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी है। यहां वोटरों में जबर्दस्त उत्साह दिख रहा है। ये सभी मतदान केंद्र जिले के खूंटपानी प्रखंड और खरसावां विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। लगभग सभी बूथों पर महिलाओं की संख्या पुरूषों से ज्यादा है। कड़ी धूप में भी महिलाएं शांतिपूर्ण तरीके से कतार में खड़ी होकर अपने मतदान के बारी की प्रतीक्षा कर रही हैं।
इस प्रखंड में करीब 42,445 हजार मतदाता हैं,जिसमें महिलाओं की संख्या पुरूषों से ज्यादा हैं। महिलाओं की संख्या करीब 21,781 है तो पुरूषों की संख्या 20,674 है। दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता भी मतदान करने के लिए पहुंचें। वहीं अपनी गोद में दूध पीते बच्चे को भी लेकर महिलाएं कतार में खड़ी हैं। खूंटपानी प्रखंड के कई बूथों पर कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह ने दौरा किया और मतदाताओं से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर एडीसी इंदू गुप्ता और खूंटपानी की बीडीओ सुनीला खलको भी मौजूद थी। 11 बजे तक यहां करीब 25 फीसद मतदान हो चुका था। एक बजे तक बजे तक का मतदान प्रतिशत बढ़कर 44 हो गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप