Move to Jagran APP

Phase 1 Lok Sabha Election Voting: नक्सल प्रभावित मगध और जमुई में लोकतंत्र की जै-जै

Phase 1 GAYA JAMUI Lok Sabha Election Voting बिहार में चार लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्‍न हो गया है। छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 06:42 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 10:42 AM (IST)
Phase 1 Lok Sabha Election Voting: नक्सल प्रभावित मगध और जमुई में लोकतंत्र की जै-जै
Phase 1 Lok Sabha Election Voting: नक्सल प्रभावित मगध और जमुई में लोकतंत्र की जै-जै
गया/ जमुई [जागरण टीम]। कभी नक्सल प्रभावित कही जाने वाली बिहार की चार लोकसभा और नवादा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान छिटपुट घटनाओं के बीच कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। पहले चरण में करीब 71 लाख वोटरों ने 44 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया।
इसकी घोषणा मतगणना के बाद 23 मई को की जाएगी। मतदान के लिए 7486 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदाताओं की सहूलियत के लिए गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई लोकसभा क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। वोट करने के लिए लोगों ने लंबे समय तक चिलचिलाती धूप में अपनी बारी का इंतजार किया। कुछ जगहों पर ईवीएम की खराबी की शिकायतें मिलीं। इक्का-दुक्का केंद्रों पर बहिष्कार की घटनाएं हुईं, लेकिन वह प्रभाव नहीं छोड़ पाईं। पहले चरण में बिहार की चार लोकसभा सीटों पर करीब 53 फीसद वोट पड़े।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने पत्रकारों को बताया कि सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। छह बजे के बाद लाइन में लगे लोगों को मतदान का मौका दिया गया। औरंगाबाद में मतदान की रफ्तार सबसे कम रही। नवादा विधानसभा उप चुनाव में 52 फीसद मतदान हुआ।

55 लोग गिरफ्तार
अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि मतदान में बाधा डालने वाले 55 लोगों को गिरफ्तार किया। सर्वाधिक 44 लोगों को नवादा में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उग्रवाद प्रभावित औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के गया जिले में डुमरिया प्रखंड के अनरबन सलैया गांव में मतदान केंद्र संख्या नौ के निकट से एक आईइडी बम और इमामगंज थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे से एक देसी बम बरामद किया गया।
नवादा और औरंगाबाद में छठ का असर
नवादा में भी छठ के कारण बड़ी संख्या में मतदाता घर से नहीं निकले। चार संसदीय क्षेत्र में मतदान की गति दोपहर बाद से थोड़ी धीमी हो गई थी और इसका कारण लोकआस्था का महापर्व चैती छठ को माना जा रहा है। चार दिवसीय महापर्व में आज व्रती डूबते सूर्य को प्रथम अर्घ्‍य अर्पित करते हैं।
युवाओं का उत्साह, वृद्धों का जज्बा दिखा
गया संसदीय क्षेत्र के टनकुप्पा में सौ वर्षीय हेमराज पासवान तो नवादा के बुधौल में 90 वर्षीया रामरती देवी परिजनों के सहारे मतदान कें लिए पहुंचीं। कई मतदान केंद्रों पर ऐसे वयोवृद्ध लोगों के आकर्षण का केंद्र भी थे। वहीं, पहली बार वोट डाल रहे युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था। वे मतदान के बाद सेल्फी भी ले रहे थे।

नवादा में बोगस वोटिंग रोकने को हवाई फायरिंग
नवादा संसदीय क्षेत्र के बरबीघा विधानसभा के बूथ नंबर 144 और 145 महबतपुर में बोगस वोटिंग रोकने के लिए पुलिस को हवाई फायङ्क्षरग करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस और शरारती तत्वों में जमकर रोड़ेबाजी हुई। अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया स्थित अरबन सलैया बूथ के बाहर से दो केन बम भी बरामद किए गए, जिसे सुरक्षा बल ने निष्क्रिय कर दिया। औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित क्षेत्र देव के ढिबरा में नकली ईवीएम के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। यहां तीन बूथों पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान कुछ देर तक रुका रहा।
नवादा लोस क्षेत्र के नवादा विधानसभा क्षेत्र के सिसवां गांव में पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई। कौवाकोल प्रखंड के केवाली बूथ संख्या 215 पर असामाजिक तत्वों ने कंट्रोल यूनिट बॉक्स को नष्ट कर दिया। गोपालपुर में मतदान के दौरान दो पक्षों में झड़प। इस दौरान बूथ पर सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। गोविंदपुर बनिया बीघा मतदान केंद्र पर उपद्रवियों ने किया पथराव। वहीं बोधगया में बौद्ध भिक्षुओं ने भी मतदान में भाग लिया।

जमुई में डेढ़ दर्जन बूथों पर देर से शुरू हुआ मतदान
जमुई के करीब डेढ़ दर्जन मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में खराबी आ जाने से कुछ विलंब से मतदान शुरू हुआ। सिकन्दरा विधान सभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 108,109 तथा 110 पर दलित मतदाताओं को वोट से वंचित कर बोगस वोटिंग हुई। बरहट प्रखंड अंतर्गत पडऩे वाले कई मतदान केन्द्रों पर से एनडीए गठबंधन के पोलिंग एजेंट को भगा दिए जाने की शिकायत दर्ज हुई।

ऐसा रहा मतदान का ट्रेंड, जानिए हर घंटे कैसे बढ़े वोट
06 बजे - गया: 56, औरंगाबाद: 49.85, नवादा: 52.5, जमुई: 54 फीसद मतदान। बिहार की चारों सीटों पर कुल मतदान: 53.06 फीसद।
05 बजे - गया: 48.66, औरंगाबाद: 49.5, नवादा: 49, जमुई: 54 फीसद मतदान। बिहार की चारों सीटों पर कुल मतदान: 50.26 फीसद।
04 बजे -
गया: 46, औरंगाबाद: 48.75, नवादा: 47, जमुई: 53.35 फीसद मतदान। बिहार की चारों सीटों पर कुल मतदान: 48.74 फीसद।
03 बजे -
गया: 44, औरंगाबाद: 38, नवादा: 43, जमुई: 41.34 फीसद मतदान। बिहार की चारों सीटों पर कुल मतदान: 41.73 फीसद।
02 बजे - गया: 38, औरंगाबाद: 36.2, नवादा: 39, जमुई: 32.50 फीसद मतदान। बिहार की चारों सीटों पर कुल मतदान: 36.49 फीसद।
01
बजे - गया: 33, औरंगाबाद: 34.06, नवादा: 37, जमुई: 29 फीसद मतदान। बिहार की चारों सीटों पर कुल मतदान: 33.25 फीसद।
12 बजे -
गया: 23, औरंगाबाद: 25, नवादा: 27, जमुई: 23 फीसद मतदान। बिहार की चारों सीटों पर कुल मतदान: 24.57 फीसद।
11 बजे - गया: 21, औरंगाबाद: 17.1, नवादा: 22, जमुई: 21 फीसद मतदान। बिहार की चारों सीटों पर कुल मतदान: 20.31 फीसद।
10 बजे - गया: 19, औरंगाबाद: 13.46, नवादा: 9, जमुई: 14 फीसद मतदान। बिहार की चारों सीटों पर कुल मतदान: 13.73 फीसद।
09 बजे - गया: 13, औरंगाबाद: 6.8, नवादा: 5, जमुई: 5.87 फीसद मतदान। बिहार की चारों सीटों पर कुल मतदान: 7.58 फीसद।
08 बजे - गया: 11, औरंगाबाद: 5.60, नवादा: 3, जमुई: 3 फीसद मतदान। बिहार की चारों सीटों पर कुल मतदान: 5.57 फीसद।
साइकिल से वोट देने गए मंत्री
वोटिंग के दौरान संबंधित इलाकों में प्रत्‍याशियों व जनप्रतिनिधियों ने भी वोट दिए। इस दौरान गया जिला के  स्वराज पुरी रोड स्थित मतदान संख्या 120 पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार मतदान करने लिए साइकिल से पहुंचे।

औरंगाबाद में मिला नकली ईवीएम  
औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित इलाके देव के ढिबरा थाना क्षेत्र स्थित भलुआहि के समीप  नकली ईवीएम के साथ एक व्‍यक्ति सुरेश पासवान को हिरासत में लिया गया है। आरोपित पोलिंग बूथ के बाहर एक राजनीतिक दल को वोट देने को लेकर मतदाताओं को जानकारी दे रहा था। नकली ईवीएम को इस तरह बनाया गया है कि इसमें असली ईवीएम की तरह बटन दबाने पर आवाज आती है।

हर उम्र के वोटरों में दिखा उत्‍साह
सुबह सात बजे सभी सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ। इसके लिए बूथों पर पहले से ही कतार लग चुकी थी। मतदान को लेकर युवा व महिला मतदाताओं में उत्‍साह दिखा। बूथों पर बूढ़े मतदाताओं की संख्‍य भी कम नहीं दिखी।

चिराग पासवान, जीतनराम मांझी हैं प्रमुख उम्मीदवार
पहले चरण में किस्मत आजमाने वाले दिग्गजों में गया सीट पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विजय मांझी और महागठबंधन के उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी हैं। जबकि, औरंगाबाद में निवर्तमान सांसद व भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी सुशील सिंह और महागठबंधन के घटक दल हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद हैं। नवादा सीट पर एनडीए की ओर से सूरजभान सिंह के भाई व लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) प्रत्याशी चंदन कुमार हैं। जबकि, महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में राष्‍टीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी हैं। जमुई लोकसभा सीट पर महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में राष्‍टीय लोक समता पार्टी (RLSP) से भूदेव चौधरी और एनडीए प्रत्याशी के रूप में एलजेपी के चिराग पासवान एक बार फिर किस्मत आजमा रहे हैं।
पिछले चुनाव की तुलना में वोटिंग फीसद
(2019 - 2014)
औरंगाबाद- 49.85 - 50.08 फीसद
गया - 56.00 -  52.52 फीसद
नवादा - 52.50 -  51.75 फीसद
जमुई (सु) - 54.00 -  48.81 फीसद
कुल - 53.06 - 50.79 फीसद
चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK