Lok Sabha Election Phase III Voting: झंझारपुर में JDU-RJD की टक्कर के बीच निर्दलीय का पेंच
Lok Sabha Election Phase III Voting झंझारपुर में राजद व जदयू के बीच सीधी टक्कर होती दिख रही है। वहां के 18.50 लाख मतदाता आज 17 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद कर रहे हैं।
By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 10:06 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 02:17 PM (IST)
मधुबनी [जेएनएन] । झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में डटे 17 उम्मीदवारों की किस्मत आज वहां के 18.50 लाख मतदाता ईवीएम में कैद कर रहे हैं। वहां जदयू के रामप्रीत मंडल और राजद के गुलाब यादव के बीच टक्कर होती दिख रही है। हालांकि, पांच बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव भी मुकाबले में हैं। पिछली बार वे जदयू में थे, लेकिन इस बार निर्दलीय ही मैदान में हैं।
राजद को परंपरागत एम-वाइ (मुस्लिम-यादव) समीकरण के अलावा कुशवाहा, सहनी व दलित वर्ग के वोटों की उम्मीद है। यहां के 18.25 लाख वोटरों में यादव करीब 2.80 लाख तथा मुस्लिम करीब 2.50 लाख हैं। राजग को करीब 3.50 लाख पिछड़े-अति पिछड़े तथाकरीब 2.50 लाख सवर्ण वर्ग के वोटों की उम्मीद है। यहां पिछड़े-अति पिछड़े वर्ग के प्रभुत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंडल आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद से अब तक यह सीट इसी वर्ग के हाथ में रही है।
जहां तक राजद उम्मीदवार गुलाब यादव का सवाल है तो वे वर्तमान में झंझारपुर के विधायक हैं। वहीं, जदयू उम्मीदवार रामप्रीत मंडल खुटौना के प्रमुख हैं। दोनों पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार न तो महिला और न ही अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में हैं।
बीते लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां भाजपा के वीके चौधरी ने बाजी मारी थी। उनको 335481 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे राजद के मंगनी लाल मंडल को 280073 वोट मिले थे।
झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार
1. गुलाब यादव (राजद)
2. रामप्रीत मंडल (जदयू)
3. देवेंद्र प्रसाद यादव (सजद-डी)
4. राजकुमार सिंह (बसपा)
5. गंगा प्रसाद यादव (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया-डेमोक्रेटिक)
6. छेदी राम (भारतीय मित्र पार्टी)
7. प्रभात प्रसाद सुहेलदेव (भारतीय समाज पार्टी)
8. रत्नेश्वर झा (आदर्श मिथिला पार्टी)
9. रामानंद ठाकुर (शिवसेना)
10. रमेश कुमार कामत (आम अधिकार मोर्चा)
11. लक्ष्मण प्रसाद यादव (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए)
12. सुरेंद्र प्रसाद सुमन (ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक)
13. ओमप्रकाश पोद्दार (निर्दलीय)
14. गणपति झा(निर्दलीय)
15. बबलू गुप्ता(निर्दलीय)
16. विपिन कुमार सिंहवैत(निर्दलीय)
17. संजय भारतीय (निर्दलीय)
2014 के चुनाव के प्रमुख प्रत्याशी और प्राप्त वोट
- वीके चौधरी (भाजपा): 335481 वोट
- मंगनी लाल मंडल (राजद): 280073 वोट
- देवेंद्र प्रसाद यादव (जदयू): 183591 वोट
2009 के चुनाव के प्रमुख प्रत्याशी और प्राप्त वोट
- मंगनीलाल मंडल (जदयू): 2,65,175 वोट
- देवेंद्र प्रसाद यादव (राजद): 1,92,466 वोट
- कृपानाथ पाठक (कांग्रेस): 86,288 वोट

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें