Move to Jagran APP

Unnao Lok Sabha Election Result 2019: उन्नाव सीट से भाजपा के साक्षी महाराज ने जीत दर्ज की

Unnao Lok Sabha Election Result 2019 उन्‍नाव लोकसभा सीट से भाजपा के स्‍वामी साक्षी जी महाराज 703507 वोटों के साथ चुनाव जीत गए हैं।

By NiteshEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 04:05 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 05:03 PM (IST)
Unnao Lok Sabha Election Result 2019: उन्नाव सीट से भाजपा के साक्षी महाराज ने जीत दर्ज की
Unnao Lok Sabha Election Result 2019: उन्नाव सीट से भाजपा के साक्षी महाराज ने जीत दर्ज की

नई दिल्ली, जेएनएन। Unnao Lok Sabha Election Result 2019: उन्‍नाव लोकसभा सीट से भाजपा के स्‍वामी साक्षी जी महाराज 703507 वोटों के साथ चुनाव जीत गए हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 518834 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने अरुण शंकर शुक्ला को 310173 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 55.53 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

गंगा और सई नदी के बीच पड़ने वाले उन्नाव संसदीय क्षेत्र की पहचान कलम और तलवार के धनी जनपद के रूप में होती है। पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और शहीदे आजम चंद्रशेखर, हसरत मोहानी जैसे आजादी के दीवानों ने उन्नाव को अलग पहचान दिलाई है। गत चुनाव में सांसद साक्षी महराज ने कांग्रेस से सीट छीनकर भाजपा के पाले में की थी। इस संसदीय क्षेत्र में उन्नाव सदर, भगवंतनगर, मोहान, सफीपुर, बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जबकि पुरवा में बसपा विधायक अनिल सिंह जीते।

हालांकि वह भी अब भाजपा के समर्थक हैं। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित भी उन्नाव लोकसभा की भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। बांगरमऊ के विधायक कुलदीप सिंह दुष्कर्म के मामले में आरोपित हैं और जेल भेजे गए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.