Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव: गिरिराज सिंह के बदले सुर, कहा- मेरे लिए माता और पिता दोनों बेगूसराय

बिहार के बेगूसराय पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह सुर बदल गए हैं। नवादा से टिकट न देने पर हुई नाराजगी अब छूमंतर हो गई है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 07:51 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 09:04 AM (IST)
लोकसभा चुनाव: गिरिराज सिंह के बदले सुर, कहा- मेरे लिए माता और पिता दोनों बेगूसराय
लोकसभा चुनाव: गिरिराज सिंह के बदले सुर, कहा- मेरे लिए माता और पिता दोनों बेगूसराय

बेगूसराय [जेएनएन]। बिहार के बेगूसराय पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह सुर बदल गए हैं। नवादा से टिकट न देने पर हुई नाराजगी अब छूमंतर हो गई है। शुक्रवार को अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश करते हुए उन्होंने कहा कि बेगूसराय मेरी पहचान की जगह है। देश में अगर गिरिराज सिंह को लोग जानते हैं तो बेगूसराय से। गंगा के उस पार या इस पार, माता और पिता बेगूसराय ही हैं। 

loksabha election banner

इसके पहले उन्होंने बेगूसराय के सिमरिया धाम स्थित सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ में स्वामी चिदात्मन महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि बेगूसराय की लड़ाई दो धाराओं के बीच है। एक विकृत राष्ट्रवाद व दूसरी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की है। बेगूसराय में विकास के नाम पर चुनाव होगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की लड़ाई महागठबंधन से है, जो महागठबंधन नहीं महाठगबंधन है। महाठगबंधन महामिलावट है। बेगूसराय जिले में एनडीए प्रत्याशी के रूप में पहली बार आगमन पर उनका समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.