Lok Sabha Election 2019: अब धनबाद देखेगा स्टार वार, आज राहुल, राजनाथ और गडकरी लगाएंगे जोर
campaign मंगलवार को धनबाद में प्रचार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आ रहे हैं।
धनबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव- 2019 के पांचवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक छठें दाैर के लिए जोरआजमाइश करेंगे। छठें चरण में ही धनबाद और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में 12 मई को मतदान होना है। प्रचार के लिए चार दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में स्टार प्रचारकों के बीच वार-पलटवार अब धनबाद में भी दिखेगा।
मंगलवार को धनबाद में प्रचार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जोर लगाएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी धनबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद के समर्थन में रोड शो करेंगे। राहुल 3 बजे करकेंद नेहरू उद्यान में उतरेंगे। उनका रोड शो अपराह्न 3:30 बजे मटकुरिया चेक पोस्ट से शुरू होगा। वहां से रिलायबल शो रूम होते हुए 4:30 बजे जेडी कुमार पहुंचेंगे। यहां बिरसा चौक के पास 10 मिनट सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे बरवाअड्डा हवाईअड्डा से रांची चले जाएंगे।
डिगवाडीह में राजनाथ सिंह व तोपचांची में गडकरी की सभाः केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह धनबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह के समर्थन में डिगवाडीह मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे तो राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चाैधरी के समर्थन में तोपचांची के खेसमी गांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ 1:00 बजे डिगवाडीह स्थित बीसीसीएल के स्टेडियम में उतरेंगे। वहां से 1:15 बजे डिगवाडीह स्थित सर्कस मैदान पहुचेंगे। सभा के बाद 2:00 बजे बीसीसीएल स्टेडियम से प्रस्थान कर जाएंगे। वहीं गडकरी 3:00 बजे तोपचांची के खेसमी स्थित पीएनएम मैदान में उतरेंगे। सभा के बाद 4:00 बजे प्रस्थान कर जाएंगे।
विस्तार से
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप