Move to Jagran APP

2024 लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे, आज फिरोजाबाद में गरजेंगे सीएम योगी; कन्नौज में जनसंपर्क करेंगे अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हाथरस फिरोजाबाद और औरैया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे बजे सिकन्दराराऊ हाथरस में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह औरैया व कन्नौज के तिर्वा में जनसंपर्क करेंगे।

By Rajeev Dixit Edited By: Jeet Kumar Published: Sat, 27 Apr 2024 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2024 06:00 AM (IST)
आज फिरोजाबाद में गरजेंगे सीएम योगी, कन्नौज में जनसंपर्क करेंगे अखिलेश यादव

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा सरकार और संगठन के पदाधिकारी शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हाथरस, फिरोजाबाद और औरैया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे बजे सिकन्दराराऊ, हाथरस में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। दोपहर 1.40 बजे वह फिरोजाबाद के तिलक इंटर कॉलेज में जनसभा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

loksabha election banner

भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे सीएम योगी

इसके बाद दोपहर 3.10 बजे औरैया के जनता महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी कासगंज, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह बदायूं, प्रदेश सहप्रभारी संजय भाटिया देवरिया व आजमगढ़, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल देवरिया व आजमगढ़ में पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी कानपुर, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ शाहजहांपुर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता गुरसहायगंज (कन्नौज) में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला फतेहपुर व जालौन तथा प्रदेश महामंत्री संजय राय बाराबंकी में भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

पंकज सिंह कानपुर देहात में युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे

महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य बदायूं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार एटा, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण हाथरस, राज्य मंत्री दिनेश खटीक संभल में भाजपा के विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय इटावा में शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों-प्रधानाचार्यों की बैठक में शिरकत करेंगे। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम कानपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक को संबोधित करेंगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह कानपुर देहात में युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

कन्नौज में आज जनसंपर्क करेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सपा मुखिया शनिवार को जनसंपर्क भी करेंगे। अखिलेश पहले कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद औरैया व कन्नौज के तिर्वा में जनसंपर्क करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.