Move to Jagran APP

लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले वो 10 चर्चित चेहरे, जो प्रचार में रहे सुर्खियों में

इस बार पहली बार चुनाव लड़ने वालों की संख्‍या काफी रही। इनमें काफी युवा ऐसे रहे जिन्‍होंने चुनावों के दौरान चमक बिखेरी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 06:48 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 10:44 AM (IST)
लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले वो 10 चर्चित चेहरे, जो प्रचार में रहे सुर्खियों में
लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले वो 10 चर्चित चेहरे, जो प्रचार में रहे सुर्खियों में

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। लोकसभा चुनाव संपन्‍न हो चुके हैं। इस बार पहली बार चुनाव लड़ने वालों की संख्‍या काफी रही। इनमें काफी युवा ऐसे रहे जिन्‍होंने चुनावों के दौरान चमक बिखेरी। आइये जानते हैं जिन्‍होंने पहली बार चुनाव लड़ा और चुनाव के दौरान लोगों के बीच पकड़ बनाई।

loksabha election banner

Image result for gautam gambhir

गौतम गंभीर

दो बार विश्‍व कप विजेता टीम में शामिल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर इस बार भाजपा के टिकट पर दिल्‍ली पूर्वी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस से अरविंदर सिंह लवली और आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना से है। गौतम कुछ समय पहले से ट्वीट कर दिल्‍ली की समस्‍याओं पर ध्‍यान केंद्रित कर रहे थे। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले वह भाजपा में शामिल हुए और उन्‍हें चुनाव लड़ने का मौका मिला। चुनावों के दौरान कई बार विपक्षी दलों से उनकी भिड़ंत भी हुई जिसको लेकर उन्‍होंने भावुक टिप्‍पणी की। उनकी सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।  

Image result for vijendra singh

बिजेंद्र सिंह
हरियाणा के मुक्‍केबाज जो अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कई मुकाबले जीत चुके हैं। इस बार कांग्रेस की चुनाव चिन्‍ह पर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दक्षिण दिल्‍ली सीट से उनका मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा से है। वह चुनाव के कुछ दिन पहले ही हरियाणा के डीएसपी पद से इस्‍तीफा दिया था। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि इससे पहले दक्षिण दिल्‍ली सीट से ओलंपिक पदक विजेता मशहूर पहलवान सुशील कुमार के चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

Image result for sunny deol

सनी देओल
भाजपा ने इस बार पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से प्रसिद्ध अभिनेता सनी देओल को उम्‍मीदवार बनाया है। इस सीट पर इससे पहले प्रसिद्ध अभिनेता विनोद खन्‍ना चार बार सांसद रहे। सनी के मुकाबले कांग्रेस ने सुनील जाखड़ चुनावी मैदान में उतारा है। सनी के लिए उनके पिता धर्मेंद्र और बॉबी देओल ने खूब प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान उनके लिए लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। ऐसे में माना जा रहा है कि यहां से सनी के लिए जीतना मुश्किल नहीं होगा।

Image result for kanhaiya kumar begusarai election

कन्‍हैया कुमार
जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी के दौरान चर्चित हुए पूर्व छात्रसंघ अध्‍यक्ष कन्‍हैया इस बार बिहार के बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के कद्दावर नेता गिरीराज सिंह और राजद के नेता तनवीर हसन से है। इस बार उनके चुनावों को लेकर सोशल मीडिया पर खास चर्चा रही। कन्हैया के लिए क्राउडफंडिंग कर चुनावी प्रचार में 70 लाख जुटाए गए। गुजरात के जिग्नेश मेवानी से लेकर जेएनयू की पूर्व छात्र संघ उपाध्‍यक्ष शेहला राशिद ने भी कन्हैया का प्रचार किया। उनके पक्ष फिल्‍मी सितारों स्‍वरा भास्‍कर, जावेद अख्‍तर, शबाना आजमी और प्रकाश राज ने भी प्रचार किया। कन्हैया के लिए क्राउडफंडिंग कर चुनावी प्रचार में लगने वाले 70 लाख भी जुटाए जा चुके हैं, लेकिन जितना कन्हैया के पक्ष में कैंपेन हुआ, उतना ही उनके खिलाफ भी प्रचार-प्रसार किया गया। उनका मुख्‍य मुकाबला गिरीराज सिंह से देखने का मिल रहा है।

 Image result for tejasvi surya

तेजस्‍वी सूर्या
बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से भाजपा ने 28 वर्षीय तेजस्‍वी सूर्या को उम्‍मीदवार बनाया है। इससे पहले भाजपा के प्रमुख नेता अनंत कुमार इस सीट से छह सांसद रह चुके थे। उनके निधन के बाद तेजस्वी कांग्रेस के दिग्गज नेता बीके हरिप्रसाद को चुनावी मैदान में चुनौती दे रहे हैं। तेजस्‍वी अपने तेजतर्रार और ओजस्‍वी के लिए जाने जाते हैं। वो अर्थशास्त्र से लेकर रक्षा और राष्ट्रवाद जैसे हर मुद्दे पर शानदार तरीके से बोलते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ में कहा था कि आप तो तेजस्वी अर्थात सूर्य के समान हैं। तेजस्वी सूर्या वकालत के पेशे से जुड़े हैं और कर्नाटक हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। वह भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा के मौजूदा महासचिव हैं। वह भाजपा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के सदस्य भी हैं।

Image result for sadhvi pragya

साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर सिंह
इस बार भोपाल लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद आलोक संजर का टिकट काट कर साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर सिंह भाजपा की उम्‍मीदवार हैं। उनके मुकाबले कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं। वह मालेगांव विस्‍फोट मामले में आरोपी हैं। चुनावों के दौरान साध्‍वी प्रज्ञा अपने विवादास्‍पद बयानों को लेकर चर्चित रहीं। उन्‍होंने अयोध्‍या में विवादास्‍पद ढांचे, शहीद हेमंत करकरे और नाथूराम गोडसे को लेकर विवादास्‍पद बयान दिए। उनके बयानों को लेकर चुनाव आयोग ने उन पर 72 घंटे तक प्रतिबंध लगा दिया था। इस सीट पर कड़ी टक्‍कर देखने को मिल रही है।

 Image result for urmila matondkar

उर्मिला मातोंडकर
इस बार मुंबई उत्‍तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने प्रसिद्ध अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर उम्‍मीदवार बनाया है। इस सीट उनके मुकाबले भाजपा के गोपाल शेट्टी चुनावी मैदान में हैं। यहां पर कड़ी टक्‍कर देखने को मिल रही है। उर्मिला रंगीला, दौड़, जंगल जैसी फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। इस सीट पर प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा ने राम नाईक को हराया था।

Image result for nirahua in election

दिनेश कुमार यादव उर्फ निरहुआ
भोजपुरी फिल्‍मों के सुपर स्‍टार दिनेश कुमार यादव उर्फ निरहुआ इस बार उत्‍तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से चुनावरी मैदान में हैं। उनके मुकाबले में पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर कड़ी देखने को मिल रही है। आजमगढ़ के जातीय गणित को ध्यान में रखकर ही भाजपा ने निरहुआ को अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है।

Image result for नुसरत जहां

नुसरत जहां
बंगाली फिल्‍मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नुसरत जहां इस बार टीएमसी के टिकट पर बशीरघाट लोकसभा सीट पर उम्‍मीदवार हैं। उनके मुकाबले भाजपा के सायंतन बसु, कांग्रेस के काजी अब्दुर रहीम और सीपीआई के पल्लभ सेन गुप्ता चुनावी मैदान में है। नुसरत जहां कहीं भी रैली करने गईं वहां उनके फैंस की भीड़ जमकर उमड़ी। कोई उनके साथ फोटो खिंचाना चाहता है, तो कोई उनसे उनकी ही फिल्म का गाना सुनना चाहता है। वह अपने फैन्‍स की फरमाइश को पूरा करती हैं।

Image result for raghav chadha

राघव चड्ढा
 इस बार दक्षिण दिल्‍ली सीट से 29 वर्षीय आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा चुनावी मैदान में हैं। वह सीए और पार्टी के प्रवक्‍ता हैं। वह पिछले एक साल से क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं। यहां से उनके मुकाबले भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस के ब्रिजेंद्र सिंह चुनावी मैदान में हैं। राघव 2011 में चले इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से जुड़े थे। उसके बाद सीए की नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी से जुड़ गए। ये टीवी डिबेट्स में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व बहुत शांत और कारगर तरीके से करते हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.