Move to Jagran APP

election 2019 : तीन साल में ही भाजपा का छिटका वोट, जानिए पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की स्थिति

कानपुर लोकसभा सीट में डा. मुरली मनोहर जोशी को पिछले चुनाव में मिले थे 4.74 लाख वोट विधानसभा चुनाव में कम हो गए 9.9 फीसद वोट।

By AbhishekEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 11:52 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 12:01 PM (IST)
election 2019 : तीन साल में ही भाजपा का छिटका वोट, जानिए पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की स्थिति
election 2019 : तीन साल में ही भाजपा का छिटका वोट, जानिए पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों की स्थिति

कानपुर, जागरण संवाददाता। डॉ. मुरली मनोहर जोशी के भारी भरकम वोटों की थाती की बराबरी करना भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी के लिए बड़ी चुनौती है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कानपुर में 4,74,712 वोट मिले थे, जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के वोटों की संख्या 9.9 फीसद गिरकर 4,27,715 रह गई थी। एक अजीब सा संयोग था, 2014 के चुनाव में भाजपा सिर्फ छावनी विधानसभा सीट पर कांग्र्रेस से पीछे रही थी और 2017 के चुनाव में सिर्फ इसी सीट पर भाजपा के वोट बढ़े थे। अगर सत्यदेव पचौरी अपने पिछले लोकसभा चुनाव 2004 की तुलना करेंगे तो उन्हें 2,05,471 वोट मिले थे और उन्हें डॉ. जोशी की बराबरी के लिए लंबा रास्ता तय करना होगा।
2014 के लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा सभी ने अकेले लड़ा था, वहीं विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस एक साथ आ गए थे। सपा ने अपने हिस्से में आईं आर्यनगर और सीसामऊ सीटें अपने वोट को जबरदस्त तरीके से बढ़ाते हुए जीती थीं। लोकसभा चुनाव में पूरे शहर में मात्र 25,723 वोट हासिल करने वाली सपा ने इन दो विधानसभा सीटों पर ही 1,44,023 वोट हासिल किए थे। जहां भाजपा के छावनी को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्र में वोट गिरे वहीं बाकी सभी दलों के वोट हर विधानसभा क्षेत्र में बढ़े।

loksabha election banner

ये भी पढ़ें- दिलचस्प मुकाबले की आस में पूर्वांचल, पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं प्रियंका गांधी

अपवाद के रूप में बसपा की किदवई नगर सीट रही, जहां उसे लोकसभा चुनाव से भी कम वोट मिले। अगर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहीं भाजपा लोकसभा चुनाव के मुकाबले विधानसभा चुनाव में 10 फीसद वोट गवां चुकी थी। इन कम हुए वोटों को दोबारा हासिल करने के लिए सत्यदेव पचौरी को खासी मेहनत करनी होगी।
कानपुर सीट पर पिछले लोकसभा व विधानसभा में वोट
गोविंद नगर क्षेत्र में मिले वोट
पार्टी       2014                  2017
भाजपा  1,24,474        1,12,029
बसपा   15,258             28,795
सपा      5,670                  ---
कांग्रेस   36,382          40,520
सीसामऊ क्षेत्र में मिले वोट
भाजपा     67,668            67,204
बसपा      8,437              11,949
सपा        4,689               73,030
कांग्रेस    55,146               -----
आर्यनगर क्षेत्र में मिले वोट
भाजपा     73,330          65,270
बसपा      5,413            6,061
सपा         5,224           70,993
कांग्रेस   50,749           -----
किदवई नगर क्षेत्र में मिले वोट
भाजपा   1,38,625       1,11,407
बसपा    14,436          13,273
सपा       4,434              -----
कांग्रेस   35,965           77,424
छावनी क्षेत्र में मिले वोट
भाजपा 70,390           71,805
बसपा   9,649            14,079
सपा     5,684              -----
कांग्रेस 73,452           81,169
( विधानसभा चुनाव में सपा, कांग्रेस का गठबंधन था)  

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.