नवीन की हाईटेक गाड़ी पर अंडे फेंके, काफिले पर पथराव, पूर्व सांसद गिरफ्तार
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के काफिले अंडे व पत्थर फेंकने के आरोप में पूर्व सांसद बालगोपाल मिश्रा समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के काफिले अंडे व पत्थर फेंकने के आरोप में पूर्व सांसद समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को मुख्यमंत्री बलंगीर से बरगढ़ लौट रहे थे। इस घटना को उनके विरोधियों ने अंजाम दिया। पहले मुख्यमंत्री की हाईटेक प्रचार गाड़ी पर अंडे फेंके। बाद में पीछे आने वाली गाड़ियों पर पत्थर भी फेंके गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पत्थर और अंडे फेंकने के आरोप में पूर्व सांसद बालगोपाल मिश्रा समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मिश्रा 1989 में बलंगीर से सांसद चुने गए थे। वह बीजेडी में अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के प्रयास में थे। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दस लोगों को गिरफ्तार करके थाने में रोका गया है। इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नवीन पटनायक को 16 अप्रैल को बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र व अपने निर्वाचन क्षेत्र बिजैपुर विस क्षेत्र का दौरे पर हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने बरगढ़ में ही रात्रि विश्राम किया है।