Loksabha Election 2019 : जागरूकता के इस 'पंचामृत' से हर कोई बन सकता लोकतंत्र का प्रहरी
जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के छात्रों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गीतों की सीडी बनाई है।
By AbhishekEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 06:14 PM (IST)
चित्रकूट,[हेमराज कश्यप]। 'उत्तर प्रदेश सुचि धरा धाम से आह्वान करते हैं, जागो देश के मतदाता अब हम विनती करते हैं।' जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता के लिए गीत गाया है। पांच गीतों के पंचामृत की सीडी तैयार करके लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रेरित किया जाएगा।
वीडियो सीडी बनाने को योजना, नहीं मिला स्पांसर
दिव्यांग विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के प्राध्यापक डॉ.विशेष नारायण मिश्र, डॉ. गोपाल मिश्र व डॉ.ज्योति विश्वकर्मा के संयोजन में मतदाता जागरुकता के पांच गीत तैयार किए गए थे। डॉ.गोपाल मिश्र बताते हैं कि विश्वविद्यालय की तैयार आडियो सीडी को वीडियो में बनाने की योजना है। खर्च अधिक होने के कारण विश्वविद्यालय यह कार्य नहीं कर पा रहा है यदि कोई प्रायोजक और स्पांसर मिल जाता है तो दिव्यांग छात्र-छात्राएं वीडियो के माध्यम से मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करते नजर आएंगे।
सतना कलेक्टर ने मंगवाई सीडी
दिव्यांग छात्र-छात्राओं की सीडी मध्य प्रदेश के पड़ोसी जनपद सतना में भी खूब बज रही है। वहां के कलेक्टर डॉ.सत्येंद्र ङ्क्षसह ने आडियो सीडी मंगवाई थी। अपने यहां के प्रत्येक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में वह सीडी का इस्तेमाल करा रहे हैं। चित्रकूट के जिलाधिकारी विशाख जी. ने बताया कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों के साथ नगर पालिका व नगर पंचायत की सफाई गाडिय़ों में विश्वविद्यालय की तैयार आडियो सीडी को बजाकर सौ फीसद मतदान कराने पर काम किया जाएगा। यह गीत जागरुकता अभियान में काफी मददगार साबित होंगे।
यह हैं प्रमुख गीत

- उत्तर प्रदेश सुचि धरा धाम से आह्वान करते हैं, जागो देश के मतदाता अब हम विनती करते हैं।
- गृह कारज सब छोड़के निकलो हे भारत की नारी, देखो-देखो फिर से आई मतदान की बारी। (महिला जागरूकता)
- चलो-चलो दिव्यांग चलो मतदान करें हम (दिव्यांग जागरूकता)
- कर्म हमारा धर्म है, धर्म विशेष विधान, मन के समस्त त्याग भ्रम हम करें चलो मतदान।
- मतदान ही मतदान, जो निज अधिकार है, इसके बदले न हमें कुछ स्वीकार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें