Move to Jagran APP

16वां आम चुनाव: कश्मीर से कन्याकुमारी तक खिला कमल, नरेंद्र मोदी बने देश के प्रधानमंत्री

16वें लोकसभा चुनाव परिणाम बाद भाजपा वर्ष 1984 के बाद लोकसभा में पूर्ण बहुमत पाने वाली पहली पार्टी बन गई थी। इसके पहले 1984 में कांग्रेस ने 417 लोकसभा सीटें जीती थी।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 10:32 AM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 10:33 AM (IST)
16वां आम चुनाव: कश्मीर से कन्याकुमारी तक खिला कमल, नरेंद्र मोदी बने देश के प्रधानमंत्री
16वां आम चुनाव: कश्मीर से कन्याकुमारी तक खिला कमल, नरेंद्र मोदी बने देश के प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, जेएनएन। 2014 में हुए इस चुनाव में नरेंद्र दामोदरदास मोदी की लहर साफ दिखाई दी। संप्रग-2 को भ्रष्टाचार पर घेरते हुए भाजपा की 1984 के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। जहां भाजपा ने 31.34 फीसद वोट के साथ 282 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस 19.52 फीसद वोट के साथ 44 सीटों पर सिमट कर रह गई। कई क्षेत्रीय पार्टियां खाता भी नहीं खोल सकीं।

loksabha election banner

543 कुल सीटें, 272 बहुमत के लिए

82 करोड़ मतदाता, 66.0% वोट पड़े

चुनाव की तारीख

7 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2014 के बीच संपन्न हुए चुनाव

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2019: राजस्थान में शुरू हुआ भाजपा का महा जनसम्पर्क अभियान

तीस साल बाद रचा इतिहास

कांग्रेस को 1984 में पूर्ण बहुमत मिलने के तीस साल बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। बीच के अंतराल में गठबंधन सरकारों का दौर रहा जिनमें कई अस्थिरता का शिकार भी रहीं।

वोट फीसद में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

वोट देने के प्रति लोग जागरूक हुए। लिहाजा इस चुनाव में वोट फीसद में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई और यह पिछले सभी चुनावों से सबसे ज्यादा 64.4 फीसद रही। इससे पहले 1984 के आम चुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग 64.1 फीसद रही थी। सोशल मीडिया, चुनाव आयोग और चुनाव सुधार में जुटी संस्थाओं के सामूहिक सहयोग से लोगों में वोट करने के प्रति ललक में इजाफा दिखाई दिया।

सबसे महंगा चुनाव

2014 के चुनाव में 3,426 करोड़ रुपये खर्च हुए, जो 2009 में हुए 1,483 करोड़ रुपये के खर्च से 131 फीसद ज्यादा था। पहले लोकसभा चुनाव में महज 10.45 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

कई मशहूर हस्तियां दिखीं चुनावी मैदान में

खेल, फिल्म और संगीत के क्षेत्र से जुड़ी कई हस्तियों ने इस चुनाव में अपना भाग्य आजमाया। जैसे फिल्म अभिनेता राज बब्बर, फुटबाल खिलाड़ी भाईचुंग भूटिया, अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी, अभिनेत्री स्मृति ईरानी, अभिनेता जावेद जाफरी, फिल्म निर्देशक प्रकाश झा, क्रिकेट खिलाड़ी मुहम्मद कैफ, भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन , अभिनेता अनुपम खेर की अभिनेत्री पत्नी किरण खेर , संगीत निर्देशक बप्पी लहरी, फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर, हास्य अभिनेता भगवंत मान, आइटी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि, अभिनेत्री गुल पनाग, निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौर, अभिनेता परेश रावल, अभिनेत्री राखी सावंत और मुनमुन सेन, गायक बाबुल सुप्रियो, गायक मनोज तिवारी और अभिनेत्री नगमा शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2019 : यूपी की अपनी पहली ही रैली में ध्रुवीकरण को हवा दे गए मोदी

बड़ा चुनाव

81.45 करोड़ मतदाताओं में से 2.31 करोड़ ने पहली बार अपने मत का इस्तेमाल किया। कुल 9,30,000 मतदान केंद्रों में 14 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें थीं।

अन्य पार्टियों का प्रदर्शन

पार्टी                सीटें        मत %

भाजपा             282        31.34

कांग्रेस              44         19.52

बसपा                0           4.10

सपा                  5           3.40

शिवसेना            20         1.85

टीडीपी               16          2.55

एनसीपी              6          1.56

एआइडीएमके       37         3.27

टीएमसी              34         3.84

बीजेडी                 20          1.71 

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.