Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के स्‍टार प्रचारक बने शॉटगन, कीर्ति भी फेंकेंगे बाउंसर

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के पहले ही शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को भी शामिल किया गया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 09:46 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 10:23 PM (IST)
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के स्‍टार प्रचारक बने शॉटगन, कीर्ति भी फेंकेंगे बाउंसर
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के स्‍टार प्रचारक बने शॉटगन, कीर्ति भी फेंकेंगे बाउंसर

पटना [राज्य ब्यूरो]। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में रहते तो स्‍टार प्रचारक नहीं बनाए जाते थे, लेकिन कांग्रेस ने तो पार्टी में शामिल होने के पहले ही स्‍टार प्रचारक बना दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'शॉटगन' शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की। बिहार में कांग्रेस के प्रमुख राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेताओं के अलावा दो ऐसे स्टार प्रचारक भी बनाए गए हैं, जो पिछली बार भाजपा की ओर से संसद पहुंचे थे। पटना साहिब के सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा और दरभंगा से भाजपा के टिकट पर जीते कीर्ति झा आजाद इस बार कांग्रेस के बिहार के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की सूची

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल हैं। इनके अलावा बिहार कांग्रेस के अधिसंख्य प्रमुख नेता और विभिन्न शाखा संगठनों के प्रमुखों को 40 स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है।

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा व कीर्ति आजाद भी शामिल

आगामी छह अप्रैल को भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने जा रहे बॉलीवुड स्‍टार व पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा तथा पहले ही भाजपा से कांग्रेस में शाुमिल हो चुके पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद भी इस सूची में शामिल हैं।

भाजपा छोड़ने के पहले ही शूची में शामिल हुए शॉटगन

तकनीकी दृष्टि से अभी भी भाजपा नेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को कांग्रेस का स्‍टार प्रचारक बनायए जाने की चर्चा है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा लंबे समय से भाजपा में हाशिए पर थे। उनका छह अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होना तथा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव में भाजपा के रविशंकर प्रसाद को अककर देना तय माना जा रहा है। लेकिन भाजपा छोड़ने की औपचारिकता के पहले ही उन्‍हें कांग्रेस का स्‍टार प्रचारक बना दिया गया है।

सीट गई पर सूची में कीर्ति आजाद भी शामिल

उधर, भाजपा छोड़ पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके कीर्ति आजाद भी स्‍टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। हालांकि, उनकी दरभंगा सीट राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के कोटे में चली गई है। 

बिहार में कांग्रेस के प्रमुख स्टार प्रचारक 

राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद, मदन मोहन झा, प्रेमचंद्र मिश्रा, शकील अहमद खां, तारिक अनवर, शक्ति सिंह गोहिल, जावेद आजाद, अखिलेश सिंह, रंजीत रंजन आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.