Move to Jagran APP

Jharkhand Lok Sabha Election 2019: 42 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे 45 लाख मतदाता

Lok Sabha Election 2019. लोकसभा चुनावों के सातवें चरण में झारखंड की तीन सीटों राजमहल दुमका तथा गोड्डा में रविवार को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 06:01 AM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 06:01 AM (IST)
Jharkhand Lok Sabha Election 2019: 42 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे 45 लाख मतदाता
Jharkhand Lok Sabha Election 2019: 42 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे 45 लाख मतदाता

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड में अंतिम चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में शुक्रवार को शाम चार बजे से चुनावी शोर थम गया। इसके बाद उम्मीदवार डोर डू डोर कैंपेन तथा बूथ मैनेजमेंट में जुट गए। इन सीटों पर 19 मई को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट पड़ेंगे। कुल 45,64,681 मतदाता 42 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

loksabha election banner
  • 2,466 संवेदनशील व 1,754 अतिसंवेदनशील बूथों पर होगा मतदान 
  • अंतिम चरण की तीन सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार
  • 19 मई को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग
  • सुरक्षा कारणों से अंतिम समय में बदले गए दुमका के आठ बूथ

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि तीन चरणों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग ने अंतिम चरण की तीन सीटों के लिए भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। तीनों सीटों पर कुल 6,258 बूथों में 2,466 संवेदनशील तथा 1,754 अतिसंवेदनशील हैं। 281 थोड़ा कम संवेदनशील तथा 156 क्रिटिकल बूथ हैं। इन सभी बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

इस चरण के चुनाव में 6,258 कंट्रोल यूनिट तथा इतनी ही बैलेट यूनिट और वीवीपैट मशीनें लगाई जाएंगी। कुछ मशीनें रिजर्व भी रखी गई हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए कुल 27,536 चुनाव कर्मी लगाए गए हैं। सुरक्षा कारणों से दुमका के आठ बूथ अंतिम समय में बदले गए। मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे व अमिताभ कौशल भी उपस्थित थे। 

लगाए गए 37 हजार से अधिक फोर्स
आइजी अभियान सह राज्य नोडल पदाधिकारी आशीष बत्रा ने कहा कि अंतिम चरण की तीन सीटों पर भी शांतिपूर्ण व सुरक्षित मतदान के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इसमें कुल 37,398 पुलिस फोर्स लगाए गए हैं। सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस होंगे। पाकुड़ जिले के सात दुर्गम बूथों पर चुनाव कर्मी हेलीकाप्टर से पहुंचाए जाएंगे। इसमें दो हेलीकाप्टर लगाए जा रहे हैं। मतदान के दिन भी हेलीकाप्टर से निगरानी रखी जाएगी। राज्य की सीमा क्षेत्रों पर चेकनाका बनाए गए हैं जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चूंकि इस चरण में भी मतदान कई नक्सली क्षेत्रों में होगा, इसलिए इस चरण में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 

सुरक्षा संभालेंगे इतने फोर्स

  • केंद्रीय अर्धसैनिक बल : 153 कंपनी
  • जैप के जवान : 66 कंपनी
  • जिला पुलिस : 18,000
  • होमगार्ड : 4700
  • महिला पुलिस : 1,400

फैक्ट फाइल

  • कुल मतदान केंद्र : 6,258
  • शहरों में मतदान केंद्र : 489
  • ग्रामीण इलाके में केंद्र : 5,769
  • पुरुष मतदाता : 23,64,541
  • महिला मतदाता : 22,00,119
  • थर्ड जेंडर : 21
  • 18-19 वर्ष के नए मतदाता : 62,762

कहां कितने मतदान केंद्र

  • सीट - कुल मतदान केंद्र - महिला द्वारा संचालित केंद्र -  मॉडल केंद्र -  जहां वेबकास्टिंग होगी
  • राजमहल 2,020  31  79  191
  • दुमका 1,891  83  58  186
  • गोड्डा 2,347  23  67  212
  • कुल  6,258  137   204  589

कहां कितने संवेदनशील मतदान केंद्र

  • सीट - वल्नरेवल - क्रिटिकल - हाइपर सेंसेटिव - सेंसेटिव
  • राजमहल  116  28  538  915
  • दुमका  75  60  581  590 
  • गोड्डा  90  68  626  961

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.