Lok Sabha Elections 2019 Phase 2 कश्मीर से कन्याकुमारी तक जारी है वोटिंग, देखें तस्वीरें
लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उप्र की आठ सीटों पर मतदान है।
नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उप्र की आठ सीटों पर मतदान है। इसके पहले, दूसरे चरण में लोकसभा की 97 सीटों पर चुनाव होने थे, लेकिन तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर बड़े पैमाने पर नकदी जब्त होने के बाद यहां का चुनाव रद कर दिया गया। इस दौर में उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें आगरा, मथुरा, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और फतेहपुर सीकरी शामिल है। वहीं बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णियां, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिये भी दूसरे चरण में मतदान है। हालांकि, यूपी और बिहार के अलावा झारखंड में भी सुबह से ही ईवीएम में खराबी की सूचनाएं आने लगी थीं जिसकी वजह से मतदान शुरू होने में देरी भी हुई। आगरा के जगदीश पुरा पोलिंग बूथ पर दूल्हा दुल्हन दोनों ने किया मतदान।
आगरा से फर्स्ट वोटर इप्सिता अग्रवाल ने कहा वोट देश के विकास के लिए दिया।
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के जैंतपुरकलां में पुत्र के साथ मतदान करने के बाद बाहर आईं महिला मतदाता।
बिजनोर के नजीबाबाद में आदर्श मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद बाहर निकली मुस्लिम नव युवा मतदाता।
विदेशी प्रतिनिधयों ने देखा आगरा का खदारी सखी बूथ।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election LIVE UPDATES:भाजपा उम्मीदवार ने लगाया फेक वोटिंग का आरोप, बुर्के पर फिर विवाद
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में पहली बार मतदान कर के आए उत्साहित युवक और युवतियां।
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के बाह विधानसभा में मतदान को जाती युवतियां।
बुलंदशहर में मतदान के लिए कतार में लगे लोग।
बुलंदशहर डिबाई के टाउन स्कूल मतदन केन्द्र पर बने सेल्फी पॉइंट पर मतदान के बाद सेल्फी लेती युवतियां।
बुलंदशहर के अनूपशहर के गांव रूपबास के बूथ पर शादी से 1 दिन पूर्व कंगना बांधे मतदान करने गई युवती तनु पुत्री बृजमोहन शर्मा।
बुलंदशहर स्याना अड्डा स्थित आईपी कॉलेज बूथ पर मतदाताओं की लगी लाइन।
बुलंदशहर के डिबाई के गॉव शहदवा स्थित अपनी ससुराल में प्रथमिक विद्यालय में अपने पति इं. नबाब सिंह राजपूत के साथ मतदान कर लौटती विधायक डॉ. अनीता राजपूत।
ये भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Election Phase II Voting Live Update : नक्सल प्रभावित इलाकों में भी खूब हो रही वोटिंग
जम्मू-कश्मीर में एक नवविवाहित जोड़े ने उधमपुर स्थित पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने शादी का जोड़ा ही पहना हुआ था। मतदान के प्रति लोगों में उत्साह भरने के लिए ये अच्छी मिसाल है।
बुलंदशहर के अनूप शहर क्षेत्र के सबसे अधिक आबादी वाले गांव बगसरा में मतदान करती वृद्धा एवं बूथ पर लगी लंबी लाइनें।
बुलंदशहर के अनूप शहर क्षेत्र के गांव बगसरा में ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर मतदान करने जाती महिलाएं।
बिजनौर के नांगल सोती क्षेत्र के ग्राम चमरोला में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों से नाराज इन मतदाताओं ने नोटा को वोट किया।
आगरा के आदर्श बूथ कलाल खेड़ीया में मतदान को लगी लाइन।
मथुरा के कोसीकला में घंटाघर स्थित मतदान केंद्र पर 70 वर्षीय महिला मतदाता रामदुलारी मतदान करने अकेले ही पहुंची। वे अलग ही रहती है। कहा कि वोट से सरकार बनती है। और हमे सुविधाएं मिलती है। इसलिए वोट करने आई हूं।
मथुरा के एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर कालेज में 105 साल की सईदन ने अपने बेटे मो हनीफ 70 साल के साथ मतदान किया।
आगरा: डीएम एनजी रवि कुमार और एसएसपी अमित पाठक ने किया मतदान।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने पत्नि अनीता और बेटे निखिल के साथ वोट डाला। कुमारस्वामी के बेटे मंड्या से चुनाव लड़ रहे हैं।
डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने चेन्नई में मतदान किया।
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने इंफाल में मतदान किया।
एएमएमके नेता टीटीवी दिनाकरण ने भी मतदान किया।