Lok Sabha Election 2019: एक लड़ाई तपती धूप से भी लड़ रहे प्रत्याशी
भीषण गर्मी की वजह से सुबह या फिर शाम में ही प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। दूसरी तरफ गर्मी बढ़ती ही जा रही है। इससे प्रत्याशी परेशान हैं।
साहिबगंज, जेएनएन। अधिकतर प्रत्याशियों के नामांकन करने के बाद अब प्रचार अभियान भी जोर पकड़ चुका है। उम्मीदवारों की रातों की नींद गायब है। वे लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं को मनाने में जुटे हैं। अलसुबह निकल जाते हैं और देर रात वापस लौटते हैं। खाना-पीना सब कुछ भूल चुके हैं। दिन में देर से सोकर उठने वाले प्रत्याशी भी आजकल सूर्य के निकलने से पहले ही उठ जा रहे हैंं।
भीषण गर्मी की वजह से सुबह या फिर शाम में ही जनसंपर्क करना आसान होता है, क्योंकि गर्मी इनदिनों परवान पर है। रविवार से इसके और बढऩे की आशंका है। ऐसे में प्रत्याशियों को मतदाताओं को मनाने में पसीना छूटना तय है। चार और पांच मई को दो दिन तक स्थिति कुछ सामान्य रहेगी, लेकिन फिर तापमान बढऩा शुरू हो जाएगा। मतदान यानी 19 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मतगणना यानी 23 मई को भी तापमान इसी आसपास रहेगा।
आगामी एक सप्ताह का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 40 24
सोमवार 41 25
मंगलवार 42 25
बुधवार 41 28
गुरुवार 42 27
शुक्रवार 41 27
शनिवार 37 27