Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: सालखन ने झामुमो पर बोला बड़ा हमला, कहा-करोड़ों में बिकी सिंहभूम सीट

शिबू न जनता की सुन सकते हैं और न ही बोल सकते हैं। संसद में दस साल के अंदर एक भी सवाल नहीं उठाया है। ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनने से झारखंड की जनता को कोई फायदा होने वाला नहीं है।

By mritunjayEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 05:32 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 05:32 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: सालखन ने झामुमो पर बोला बड़ा हमला, कहा-करोड़ों में बिकी सिंहभूम सीट
Lok Sabha Election 2019: सालखन ने झामुमो पर बोला बड़ा हमला, कहा-करोड़ों में बिकी सिंहभूम सीट
धनबाद,जेएनएन। जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा है कि झारखंड को लूटने के लिए कांग्रेस ने झामुमो और झाविमो के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया है। विपक्षी महागठबंधन को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि झामुमो ने करोड़ों रुपये लेकर सिंहभूम सीट कांग्रेस के हाथों बेच डाला है। यहां झामुमो के 5 विधायक है और लोक सभा चुनाव कांग्रेस की टिकट पर मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोडा लड़ रही हैं। वही मधु कोड़ा जिनको मुख्यमंत्री बनवाकर कांग्रेस और झामुमो ने झारखंड को लूटने का काम किया। मुख्यमंत्री रहते हुए मधु कोड़ा 4000 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपित हैं।
शिबू सोरेन जनता के लिए किसी काम के नहींः मुर्मू ने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन पर भी करारा हमला बोला है। कहा- शिबू न जनता की सुन सकते हैं और न ही बोल सकते हैं। संसद में दस साल के अंदर एक भी सवाल नहीं उठाया है। ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनने से झारखंड की जनता को कोई फायदा होने वाला नहीं है। वे बुधवार को धनबाद में जदयू नेता सुशील सिंह के आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे।
नरेंद्र मोदी के लिए हवा बनाने का काम करेगा जदयू :  मुर्मू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में जदयू मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए हवा बनाने का काम करेगा। झारखंड में पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास चल रहा है। सामने चुनाव है इसलिए पार्टी एक सशक्त प्रधानमंत्री के चुनाव के पक्ष में है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की सभी 14 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उमीदवारों की जीत होगी। मुर्मू के साथ जदयू नेता सुशील सिंह, महानगर जिलाध्यक्ष राजू कुमार सिंह थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.