Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: राजद ने महागठबंधन को दिखाया ठेंगा, झारखंड में सभी 14 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

Lok Sabha Election 2019. लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद ने झारखंड में विपक्षी महागठबंधन के सीटों का एलान के बाद सभी 14 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 06:08 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 11:32 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: राजद ने महागठबंधन को दिखाया ठेंगा, झारखंड में सभी 14 सीटों पर लड़ेगा चुनाव
Lok Sabha Election 2019: राजद ने महागठबंधन को दिखाया ठेंगा, झारखंड में सभी 14 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड में विपक्षी महागठबंधन को ठेंगा दिखा दिया है। इधर शिबू सोरेन ने महागठबंधन की सीटों की घोषणा की, उधर राजद ने झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। राजद ने महागठबंधन से नाता तोड़ते हुए कहा कि राष्‍ट्रीय जनता दल ने झारखंड की सभी 14 संसदीय सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है।

loksabha election banner

राजद के प्रधान महासचिव संजय यादव ने कहा कि महागठबंधन में पलामू सीट छोड़ने की बात की जा रही थी। यह कहीं से भी सही निर्णय नहीं है। उन्‍होंने राजद नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में संगठन एकजुट है। कहीं कोई टूट की बात नहीं है।मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने दो टूक कहा कि राजद सभी 14 सीटों पर प्रत्याशी देगा। इसकी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दे दी गई है।

माना जा रहा है कि अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में एंट्री की चर्चा के बीच राजद को विपक्षी महागठबंधन से दरकिनार किया जाना नेताओं को कहीं से भी उचित नहीं लग रहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता के सामने उन लोगों ने अपनी बात रखी है।

इधर अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल होने की चर्चा से क्षेत्र का राजनीतिक पारा भी उफान पर पहुंच गया है। विभिन्न सोशल मीडिया में इस बात को लेकर काफी तकरार भी चल रही है। यहां तक की राजद के नेता व कार्यकर्ता भी अन्नपूर्णा देवी के निर्णय को लेकर पशोपेश में है। इधर महागठबंधन के खेमे से यह भी खबर आ रही है कि राजद प्रदेश अध्यक्ष को रोकने के लिए उन्हें 2 सीटों के लिए मनाने का भी प्रयास चल रहा है। ऐसे में स्थिति काफी जटिल व कशमकश की बन चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.