Move to Jagran APP

'मैं भी चौकीदार' से बड़ा चुनावी अभियान गीत बना 'जगन', YouTube पर हुआ हिट

मैं भी चौकीदार कैंपेन को पछाड़ रावली जगन कवाली जगन राजनीतिक अभियान गाना बना सबकी पसंद। एक महीने से भी कम समय में 60 लाख से अधिक बार देखा जा चुका हैं।

By Nitin AroraEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 07:05 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 07:09 PM (IST)
'मैं भी चौकीदार' से बड़ा चुनावी अभियान गीत बना 'जगन', YouTube पर हुआ हिट
'मैं भी चौकीदार' से बड़ा चुनावी अभियान गीत बना 'जगन', YouTube पर हुआ हिट

नई दिल्ली, जेएनएन। 'रावली जगन, कवाली जगन' राजनीतिक अभियान के लिए बनाया गया गीत यू ट्यूब पर धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लॉन्च करने के एक महीने के भीतर ये बेहद लोकप्रिया हो गया है। 8 मार्च को इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (IPAC) के YouTube चैनल पर अपलोड किए गए YSR कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक अभियान गीत को 60 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। अभी भी इसके व्यू लगातार बढ़ रहे है और यह जल्द 70 लाख के आंकड़े को पार कर जाएगा।

loksabha election banner

बता दें कि इससे पहले भी 'रावली जगन, कवाली जगन' (हम जगन लाएंगे, हमें जगन की जरूरत है) का इस्तेमाल किया गया। 2018 में आईपीएसी की तरफ से एक चुनाव प्रचार के रूप में इसका प्रयोग किया गया। बैनर के तहत, पार्टी कैडर ने अपने पहले चुनावी वादों को उजागर करने के लिए एक महीने का आउटरीच प्रोग्राम चलाया था।

इस 4.44 मिनट के वीडियो में जगन ने 3,648 किलोमीटर का सफर तय किया, जहां वो 'प्रजा संकल्प यात्रा' के दौरान सभी समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे है।  इस गीत में पेंशनरों की दुर्दशा से लेकर पिछड़े वर्ग और बेरोजगार युवाओं तक का जिक्र किया गया है। इस वीडियो में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली तेलुगु देशम पार्टी की भी काफी हद तक आलोचना की गई।

गाने के लॉन्च के दौरान पार्टी ने कहा कि यह सुनिश्चित करने का इरादा है कि यह गीत जमीनी स्तर पर पूरे राज्य में लोगों तक पहुंचे। यह गीत Gaana (संगीत स्ट्रीमिंग साइट) पर डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध है।

गौरतलब है कि वीडियो की पहुंच इस हद तक जाना काफी हैरानी वाली बात है। चूकीं देखा जाए तो IPAC के केवल 18 हजार YouTube subscribers हैं और फेसबुक और ट्विटर पर इसके 10 लाख से भी कम followers हैं।

अगर इसकी तुलना बाकी के फेमस राजनीतिक अभियान से जुड़े गानों से करे तो, जन सेना प्रमुख पवन कल्याण के प्रचार गीत में उनकी पार्टी के YouTube चैनल के सात लाख से अधिक ग्राहक होने के बावजूद, उनके गाने को कुल 10 लाख से अधिक व्यू मिल पाए। 'पाडा पाडा' गीत पांच महीने पहले लॉन्च किया गया था।

देश में भाजपा के मुख्य चुनावी अभियान 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन का वीडियो, जो 15 मार्च को भाजपा ने अपने आधिकारिक चैनल पर अपलोड किया था। उसे अब तक लगभग 10 लाख बार देखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.