Lok sabha Elections 2019 : राजनाथ सिंह, प्रियंका गांधी आज कुशीनगर में ; सीएम योगी करेंगे चार सभाएं
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को कुशीनगर के रामकोला कस्बा स्थित कांशीराम मिनी स्टेडियम में दिन में सभा को संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी भी कुशीनगर में जनसभा करेंगी।
गोरखपुर, जेएनएन। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को कुशीनगर के रामकोला कस्बा स्थित कांशीराम मिनी स्टेडियम में दिन में सभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व महराजगंज में निचलौल स्थित राजा रतनसेन इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रियंका पडरौना में रोड शो करेंगी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को पडरौना में कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह के समर्थन में दोपहर दो बजे के बाद रोड शो करेंगी। कोतवाली के सामने नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगी।
आखिरी दिन योगी की चार सभाएं करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम समाप्त हो जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चार जनसभाएं आयोजित हैं, जिनमें दो सभाएं गोरखपुर में होंगी। एक-एक जनसभा बिहार के बक्सर और देवरिया में होगी। गोरखनाथ मंदिर में प्रवास कर रहे मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह नौ बजे गोरखनाथ मंदिर से बिहार के बक्सर के लिए रवाना होंगे। बक्सर में उनकी जनसभा सुबह 10:20 से 11 बजे तक प्रस्तावित है। इसी क्रम में 11:20 से 12 बजे तक देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर साढ़े 12 बजे बांसगांव संसदीय क्षेत्र के कौड़ीराम और दोपहर बाद 1:45 से 2:45 बजे सहजनवां विधानसभा के हरपुर बुदहट में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर लौट आएंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप