Move to Jagran APP

LokSabha Elections 2019 : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा- भाजपा सबको बांट रही है, इनको जवाब देना जरूरी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि भाजपा डकैत मंडली है। यह पार्टी देशभक्ति का प्रमाण पत्र मांगती है। पांच वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने केवल झूठ बोला है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 03:02 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 09:38 AM (IST)
LokSabha Elections 2019 : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा- भाजपा सबको बांट रही है, इनको जवाब देना जरूरी
LokSabha Elections 2019 : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा- भाजपा सबको बांट रही है, इनको जवाब देना जरूरी
गोरखपुर/संतकबीरनगर, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि भाजपा डकैत मंडली है। यह पार्टी देशभक्ति का प्रमाण पत्र मांगती है। पांच वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने केवल झूठ बोला है। यह झूठों की सरकार है। वह धनघटा विधानसभा क्षेत्र के महुली कस्बे में पार्टी के उम्मीदवार भालचंद्र यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहाकि यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। यह सोच का चुनाव है, विचारधारा का चुनाव है। उन्होंने कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कहाकि कांग्रेस का प्रत्याशी कभी भाजपा के साथ नहीं जाएगा। यह देश एक घर है, जिसमें कई कमरे हैं। भाजपा सबको बांट रही है। इनको जवाब देना जरूरी है। आप कांग्रेस को वोट देकर कांग्रेस को विजयी बनाइए। अपने 14 मिनट के संबोधन में उन्होंने उपस्थित जनसमूह से हाथ उठवाकर देशभक्ति के बारे में पूछा। कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। आज अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। पूरे देश में त्राहि-त्राहि मची है। उन्होंने भालचंद्र यादव के साथ अपने निजी संबंधों का हवाला देते हुए उनके लिए वोट मांगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.