Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: रोड शो से कार्यकर्ताओं में जोश भए गए राहुल

कांग्रेस ने धनबाद में भाजपा के निवर्तमान सांसद पीएन के खिलाफ पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को उतारा है। इससे धनबाद लोकसभा हॉट सीट बन गया है।

By Edited By: Published: Tue, 07 May 2019 09:01 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 09:06 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: रोड शो से कार्यकर्ताओं में जोश भए गए राहुल
Lok Sabha Election 2019: रोड शो से कार्यकर्ताओं में जोश भए गए राहुल
धनबाद, जेएनएन। रोड शो से राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गए। मटकुरिया चेक पोस्ट से बैंकमोड़ बिरसा चौक तक राहुल के रोड शो से कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उत्साह से भर उठे हैं। रोड शो में उमड़ी अपार भीड़ से इनमें नई ऊर्जा का संचार कर गई। कांग्रेसी रणनीतिकार उम्मीद लगाने लगे हैं कि राहुल का रोड शो कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएगा।
दरअसल, कांग्रेस ने धनबाद में भाजपा के निवर्तमान सांसद पीएन के खिलाफ पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को उतारा है। इससे धनबाद लोकसभा हॉट सीट बन गया है। मंगलवार को राहुल ने कीर्ति के पक्ष में रोड शो कर धनबाद में चुनाव का माहौल गरमा दिया है। कार्यकर्ता भी रोड शो को लेकर उत्साहित दिखे। हजारों कार्यकर्ता इस मेगा शो के साक्षी बने। सैकड़ों मोटरसाइकिल व चार पहिया काफिले के साथ पार्टी के दिग्गज कांग्रेसी व कार्यकर्ता रोड शो में शामिल हुए। कार्यकर्ता वन, टू, थ्री, फोर कांग्रेस वंस मोर, अगला पीएम कैसा हो राहुल गांधी जैसा हो के नारे लगे रहे थे। वहीं रोड शो में राहुल की गाड़ी में साथ-साथ चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद काफी उत्साह की मुद्रा में दिखे। उनके चेहरे पर खुशी की झलक दिख रही थी।
राहुल का रोड शो रहा एतिहासिक : जिला कांग्रेस कमेटी ने भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस के राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाधी का धनबाद में रोड शो सफल करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश ठाकुर एवं धनबाद लोकसभा प्रभारी सुल्तान अहमद ने कहा कि राहुल गांधी का रोड शो ऐतिहासिक रहा। इसे सफल बनाने कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। रोड शो में पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, सरफराज अहमद, ओपी लाल, मन्नान मल्लिक, अशोक श्रीवास्तव, सह प्रभारी दीपिका पाडेय, प्रदेश कोर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन अजय दुबे, जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवींद्र वर्मा, अशोक सिंह, संतोष सिंह, शमशेर आलम, मयूर शेखर झा, अभिजीत राज, बैभव सिन्हा, मदन महतो, ललन चौबे, गजेंद्र सिंह, रमेश जिंदल, कुमार गौरव उर्फ सोनू, कुमार अभिरव, राशिद रजा अंसारी, अनवर शमीम, विवेकानंद चौधरी, योगेंद्र सिंह योगी, कुमार संभव, मनोज याद, सतपाल सिंह ब्रोका, बोकारो जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी आदि शामिल हुए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.