Lok Sabha Election 2019: धनबाद में राहुल का रोड शो... हाथ हिलाते हुए आए और मुस्कुराते हुए चले गए
राहुल ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के पक्ष में किया। रोड शो मटकुरिया चेक पोस्ट से बैंक मोड़ तक हुआ। 445 बजे मटकुरिया से यात्रा शुरू हुई।
By mritunjayEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 12:32 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 08:14 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को धनबाद में रोड शो किया। रोड शो धनबाद शहर के ह्रदयस्थल कहे जाने वाले सबसे भीड़-भाड़ और व्यवसायिक स्थल बैंक मोड़ में हुआ। राहुल गांधी को देखने के लिए मजमा तो अच्छा-खासा लगा। लेकिन, लोगों को निराशा भी हाथ लगी। लोग राहुल को सुनना चाहते थे। लेकिन, वे बगैर एक शब्द बोले हाथ हिलाते हुए और हाथ हिलाते-मुस्कुराते हुए चले गए।
राहुल ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के पक्ष में किया। रोड शो मटकुरिया चेक पोस्ट से बैंक मोड़ तक हुआ। 4:45 बजे मटकुरिया से यात्रा शुरू हुई और 5:20 में बैंक मोड़ पर कार्यक्रम समाप्त हो गया। रोड शो में पार्टी समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए मटकुरिया से बैंक मोड़ तक लोगों की भीड़ लग गई। यातायात ठहर गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें