Loksabha Election 2019 : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया किसानों से वादा, किसान बजट भी होगा अब
बाह के जरार में कांग्रेस अध्यक्ष ने की जनसभा। कहा मोदी सरकार को बड़े लोगों को चिंता छोटों की नहीं।
आगरा, जागरण संवाददाता। फतेहपुुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के जरार में जनसभा करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन वायदे, युवाओं को 2 करोड़ रोजगार। किसानों का कर्जा माफ करूंगा। सब के खाते में 15 लाख डालूंगा याद दिलाए।
राहुल गांधी ने पूछा कि 15 लाख मिले कि नहीं, लोगों ने जवाब नहीं में दिया। इसके बाद राहुल बोले कि मैंने बात पकड़ ली, थिंक टैंक से बात की। कितने पैसे एक गरीब के एकाउंट में कितने पैसे डाले जा सकते हैं। अर्थव्यवस्था बिगाड़नी नहीं चाहिए। उन्होंने 72 हजार बताए। हम अब यह रकम गरीब के खाते में डालेंगे। 25 करोड़ को फायदा मिलेगा। पांच साल में 3.60 लाख डालेंगे। सब जगह मोदी प्रचार कर रहे हैं। हम पूछते हैं कि इतने प्रचार के लिए पैसा कहां से आता है, कौन दे रहा पैसा।
आक्रामक स्वर में राहुल ने कहा कि आपके लाखों करोड़ रुपये नीरव, ललित मोदी, चौकसी जैसे लोगों को दिए।
पांच साल में अच्छे दिन आएंगे से नारा चौकीदार चोर है पर पहुंच गया। जहां कांग्रेस सरकार बनी, किसानों का दस दिन के अंदर कर्जा माफ किया। किसानों के लिए 72 लाख अंबानी, नीरव आदि की जेब से आएगा। जनता फिर संवाद करते हुए पूछा कि क्या किसी को रोजगार मिला। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बेसहारा पशु का मुद्दा उठाया। कहा कि गरीब के घर के बाहर नहीं, बड़े लोगोंके घर के बाहर खड़े होते हैं चौकीदार। नोटबन्दी में अम्बानी, नीरव नहीं लगे लाइन में। 22 लाख नौकरी खाली पड़ीं, हम भरवाएंगे। मैं 15 लाख की नहीं 3.60 लाख की बात करूंगा। राहुल ने मोदी सरकार को कठघड़़े में खड़ा करते हुए बोला कि सरकार को बड़े लोगों को चिंता, छोटों की नहीं। आपका पैसा चीन छीनकर बड़े चोरों की जेब में डाल रहे हैं मोदी। बीमा कंपनियां अम्बानी, अडानी को बांट दीं, जिन्हें उन्होंने ठेके पर उठा दिया। हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे। अमीर गरीब के लिए एक जैसी व्यवस्था होगी। अमीर का कर्जा माफ होगा तो गरीब को भी मदद होगी। अनिल अंबानी, नीरव मोदी खुले घूम रहे हैं जबकि गरीब किसान 20 हजार के लोन में जेल जाएगा।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार में कोई किसान जेल नहीं जाएगा। हम किसान के दिल से डर मिटाना चाहते हैं। अब किसान बजट भी होगा। वित्त वर्ष के शुरू में ही हम बता देंगे कि हम किसान के लिए क्या करने जा रहे हैं। जिससे आप पहले ही प्लानिंग कर लें।
क्षेत्र के हिसाब से प्रोसिसिंग यूनिट लगेंगी। आलू क्षेत्र में चिप्स फैक्ट्री, टमाटर के क्षेत्र में कैचप की फैक्ट्री भी लगेंगी। न्याय का फायदा सबसे ज्यादा यूपी के किसानों को होगा। स्टार्ट अप के लिए अब परमिशन की जरूरत नहीं होगी। तीन साल व्यापार चलाओ फिर परमिशन लो। लोन अम्बानी को नहीं गरीबों को मिलेगा। यह विचारधारा की लड़ाई, एक तरफ नफरत दूसरी ओर भाईचारा है। आगरा से न्याय यात्रा शुरू करने की घोषणा की। और संबोधन समाप्त कर न्याय यात्रा के लिए रवानगी ली।