Move to Jagran APP

Rae Bareli Lok Sabha Election Result 2019: रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी भारी अंतर से चुनाव जीतीं

Rae Bareli Lok Sabha Election Result 2019 रायबरेली सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने 534918 वोट पाकर चुनाव जीता है। भाजपा के दिनेश प्रताप दूसरे स्‍थान पर रहे हैं।

By NiteshEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 03:45 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 04:09 PM (IST)
Rae Bareli Lok Sabha Election Result 2019: रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी भारी अंतर से चुनाव जीतीं
Rae Bareli Lok Sabha Election Result 2019: रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी भारी अंतर से चुनाव जीतीं

नई दिल्ली, जेएनएन। Rae Bareli Lok Sabha Election Result 2019: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने 534918 वोट हासिल कर चुनाव जीता है। यहां से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह 367740 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तपर प्रदेश राज्य में, रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से सोनिया गांधी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 526434 वोट मिले। उनकी पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने अजय अग्रवाल को 352713 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 51.73 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

रायबरेली, उत्तर प्रदेश के लखनऊ डिवीजन का एक शहर है। यह लखनऊ से 80 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। रायबरेली उत्तर प्रदेश राज्य का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र है। यहां पर कई प्राचीन इमारतें हैं। जिनमें क़िला, महल और कुछ सुन्दर मस्ज़िदें हैं। यह इंदिरा गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है।

यहां कई उद्योगों की स्थापना की गई है जिनमें केन्द्र सरकार की इंण्डियन टेलीफ़ोन इण्डस्ट्रीज मुख्य है। बेहता ब्रिज, इंदिरा गार्डन, डलमऊ, समसपुर बर्ड सेंचुरी यहां के प्रमख पर्यटन स्थल हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.