Pune Lok Sabha Election Result 2019 : पुणे में भाजपा प्रत्याशी गिरीश को जीते
Pune Lok Sabha Election Result 2019 लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की पुणे सीट से भारतीय जनता पार्टी के गिरीश भालचंद्र बापट ने जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Pune Lok Sabha Election Result 2019: लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र की पुणे सीट से भारतीय जनता पार्टी के गिरीश भालचंद्र बापट ने जीत दर्ज की है। भागिरीश भालचंद्र बापट ने 632835 वोट पाकर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के मोहन जोशी दूसरे नंबर पर रहे हैं। मोहन जोशी को 308207 वोट मिले हैं।
वर्ष 2014 में, महाराष्ट्र राज्य में, पुणे लोकसभा क्षेत्र से अनिल शिरोले का निर्वाचन हुआ. उन्हें 569825 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने विश्वजीत पतंगराव कदम को 315769 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी. 2014 में कुल 54.14 प्रतिशत वोट पड़े.
पुणे महाराष्ट्र के 48 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र मूला और मूठा नदियों के किनारे पर बसा हुआ है। इस क्षेत्र को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी भी माना जाता है। मराठा पेशवाओं द्वारा बनाया गया शनिवारवाड़ा दुर्ग यहीं पर है। यहां पर टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादन क्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग हैं। 1990 के दशक में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विस, विप्रो, सिमैंटेक, आईबीएम जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनियों ने पुणे में अपने केंद्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी के रूप मे विकसित हुआ। कई शिक्षण संस्थाएं होने के कारण इस शहर को पूरब का ऑक्सफोर्ड भी कहा जाता है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आयुका, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डैक जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहां हैं। पुणे फिल्म इंस्टीशट्यूट भी काफी प्रसिद्ध है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप