Move to Jagran APP

त्रिसुंडी गांव पहुंची प्रियंका ने कहा, कांग्रेस कार्यकताओं का उत्‍पीड़न बर्दाश्‍त नहीं

कांग्रेस कार्यकर्ता के उत्‍पीड़न की श‍िकायत पर अमेठी के त्रिसुंडी गांव पहुंची प्रियंका वाड्रा ने कहा क‍ि कार्यकर्ताओं के साथ उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 06:13 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 06:13 PM (IST)
त्रिसुंडी गांव पहुंची प्रियंका ने कहा, कांग्रेस कार्यकताओं का उत्‍पीड़न बर्दाश्‍त नहीं
त्रिसुंडी गांव पहुंची प्रियंका ने कहा, कांग्रेस कार्यकताओं का उत्‍पीड़न बर्दाश्‍त नहीं

अमेठी, जेएनएन। चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस व अराजकतत्वों के उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा त्रिसुंडी गांव पहुंची। यहां उन्‍होंने कांग्रेसी कार्यकर्ता बलराम यादव के घर में पीपरपुर पुलिस द्वारा की गई तोड़फोड़ का लिया जायजा। प्रियंका वाड्रा ने कहा कि प्रदेश में किस तरह से गुंडाराज है यह तो बानगी है। उन्‍होंने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

loksabha election banner

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गुरुवार की शाम अमेठी संसदीय क्षेत्र के भादर विकास खंड के आलिया का पुरवा गांव पहुंची। प्रियंका गांव निवासी कांग्रेस नेता बलराम यादव के घर पहुंची और चुनाव के दिन भाजपा समर्थक व कांग्रेस नेता के बीच मतदान करने को लेकर हुए नोकझोंक की घटना की जानकारी ली। आरोप है कि मंगलवार को अजीत सिंह पुत्र मारुत सिंह निवासी त्रिशुंडी की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की गई थी।

बताया गया है कि पिटाई के बाद 40000 रुपये और सोने की चेन छीन लिए गया था। मामले में भाजपा समर्थक अजीत सिंह की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने राहुल गुप्ता, विनोद यादव सहित चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर विपक्षी द्वारा पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मिली थी। इसके बाद वह गुरुवार को सुलतानपुर जाते समय गांव पहुंचकर बलराम यादव सहित गांव वालों को न्याय दिलवाए जाने का आश्वासन दिया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.