Move to Jagran APP

LokSabha Elections 2019 : सिद्धार्थनगर पहुंचीं प्रियंका गांधी, बस्‍ती व संतकबीर नगर में भी करेंगी जनसभा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वांचल की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज पहुंच गई हैं। वह यहां पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करेेंगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 11:44 AM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 02:06 PM (IST)
LokSabha Elections 2019 : सिद्धार्थनगर पहुंचीं प्रियंका गांधी, बस्‍ती व संतकबीर नगर में भी करेंगी जनसभा
LokSabha Elections 2019 : सिद्धार्थनगर पहुंचीं प्रियंका गांधी, बस्‍ती व संतकबीर नगर में भी करेंगी जनसभा
गोरखपुर, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वांचल की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज पहुंच गई हैं। वह यहां पार्टी प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह बस्‍ती और संतकबीर नगर भी जाएंगी।
प्रियंका गांधी आज बस्ती मंडल की तीनों संसदीय सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में अलग-अलग स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगी।  डुमरियागंज में पार्टी प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करने बाद वह दोपहर हेलीकाप्टर से बस्ती के लिए रवाना होंगी।
बस्ती में पार्टी प्रत्याशी राजकिशोर सिंह के पक्ष में प्रियंका का संबोधन होगा। बस्ती में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह संतकबीरनगर के लिए प्रस्थान करेंगी। पार्टी प्रत्याशी भालचंद्र यादव के पक्ष में दोपहर दो बजे से तीन बजे तक खलीलाबाद में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह भदोही के लिए प्रस्थान करेंगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.