प्रियंका ने नुक्कड़ सभा में मोदी और स्मृति के लिए बोली ऐसी बात
प्रियंका ने कहा पीएम ने किसान सम्मान योजना निकाली लेकिन यह किसान अपमान योजना है।
अमेठी, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने मुसाफिरखाना के रसूलाबाद में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी की जनता को स्मृति ने नहीं समझा। वह 16 बार आई हैं और 4 घंटे रहकर चली जाती है। प्रियंका ने कहा कि स्मृति सोचती है कि यहां प्रधान 20 हजार में बिक जायेगा, लेकिन अमेठी की जनता बहुत स्वाभिमानी है वह नोट पर नहीं बिकती।
प्रियंका ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो पाकिस्तान में बिरयानी खाने पहुंच गए। किसानों के घर नहीं पहुंच पाए। प्रियंका ने कहा चुनाव आया तो मोदी को पता चला की किसान नाराज है। उन्होंने किसान सम्मान योजना निकाल दिया। प्रियंका ने कहा यह किसान अपमान योजना है।
उन्होंने कहा कि मोदी इसी को लेकर देश में घूम रहे है। पांच सालोंं में क्या किया इसकी कही चर्चा नहीं करते है। 15 लाख रुपये खाते में नहीं आये, दो करोड़ लोगो को रोजगार नहीं मिला। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो 24 लाख पदों को भरा जायेगा। 12वीं तक शिक्षा मुफ़्त मिलेगी। किसान के लिए अलग बजट बनेगा, किसानों के लिए तमाम योजना लागू की जाएगी।
न्यूनतम आय योजना हर गरीब परिवार को 72 हजार रुपये देंगे। प्रियंका ने कहा कि अगर आपको विकास चाहिये तो आपको सरकार बदलना होगा। राहुल ने कहा है किसान का कर्ज माफ़ होना चाहिये,जबकि मोदी ने 550 हजार करोड़ रुपये उद्योगपति के कर्ज माफ़ किये है। इनकी नियत और नीत समझ लीजिये। लोक तंत्र मजबूत होना चाहिए। अमेठी की जनता जागरूक है। अपनी जागरूकता की देश में मिशाल पेश कीजिए ।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप