Move to Jagran APP

Pratapgarh Lok Sabha Election Result 2019: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा के संगम लाल का कब्‍जा

Pratapgarh Lok Sabha Election Result 2019 प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के संगम लाल गुप्‍ता 436291 वोटों के साथ चुनाव जीत गए हैं।

By NiteshEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 04:03 PM (IST)
Pratapgarh Lok Sabha Election Result 2019: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा के संगम लाल का कब्‍जा
Pratapgarh Lok Sabha Election Result 2019: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ सीट पर भाजपा के संगम लाल का कब्‍जा

नई दिल्ली, जेएनएन। Pratapgarh Lok Sabha Election Result 2019: प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के संगम लाल गुप्‍ता 436291 वोटों के साथ चुनाव जीत गए हैं। प्रतापगढ़ लोकसभा सीट 2019 में कांग्रेस के रत्ना सिंह और बसपा से अशोक त्रिपाठी चुनाव हार गए हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कुंवर हरिवंश सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 375789 वोट मिले। उनकी पार्टी अपना दल है। उन्होंने आसिफ निजामुद्दीन सिद्दीकी को 168222 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीएसपी थी। 2014 में कुल 52.12 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सई नदी के बीच प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र की पहचान आंवला, प्रो।वासुदेव सिंह, मुनीश्वरदत्त उपाध्याय, राजा दिनेश सिंह, प्रमोद तिवारी, रघुराज प्रताप सिंह से होती है। यहां 1977 में भारतीय लोकदल से रूपनाथ सिंह यादव, 1991 में जनता दल से राजा अभय प्रताप सिंह, 1998 में भाजपा से डा.राम विलास वेदांती, 2004 में सपा से अक्षय प्रताप सिंह, 2014 में अपना दल के हरिवंश सिंह को छोड़कर कांग्रेस का कब्जा रहा। उद्योगविहीन जिले में कृषि ही मुख्य साधन है। एटीएल ट्रैक्टर कारखाना बंद हो चुका है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.