Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: प्रियंका गांधी के विरोध में लगे रायबरेली में पोस्टर

रायबरेली जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन के पास सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए पोस्टर लगाए गए।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 09:28 AM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 01:01 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: प्रियंका गांधी के विरोध में लगे रायबरेली में पोस्टर
Lok Sabha Election 2019: प्रियंका गांधी के विरोध में लगे रायबरेली में पोस्टर

रायबरेली, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने Lok Sabha Election 2019 के तहत उत्तर प्रदेश की कमान अब अपने हाथ में ले ली है। वह जगह-जगह जाकर रोड शो कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में अपने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिलें गी।  

loksabha election banner

वहीं, दूसरी तरफ रायबरेली जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन के पास सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए पोस्टर लगे दिखाई दिए।  जिस पर लिखा गया है - "जब जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी। सेवा के लिए दिहने रहै वोट, लेकिन प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन रेहान की माई, चुनाव मा मंदिर- मंदिर परी दिखाई। " 

फिलहाल शहर में प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में लगे यह पोस्टर चर्चा का विषय बने हैं। वही दूसरी तरफ प्रियंका गांधी वाड्रा भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रतिनिधि मंडल और अपने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मिलने की तैयारी कर रही हैं। भुएमऊ गेस्ट के बाहर कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.