Move to Jagran APP

Jharkhand Lok Sabha Election 2019 Phase 6 Live : नौ किलोमीटर पैदल चलकर डाले वोट, शादी की रस्म छोड़कर पहुंची वोट डालने

Lok Sabha Election 2019. झारखंड के जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में लोकतंत्र के महायज्ञ के मौके पर वोटों की आहूति देने की बेताबी दिखी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 10:31 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 12:25 PM (IST)
Jharkhand Lok Sabha Election 2019 Phase 6 Live : नौ किलोमीटर पैदल चलकर डाले वोट, शादी की रस्म छोड़कर पहुंची वोट डालने

जमशेदपुर/ चाईबासा, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 झारखंड के जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के मतदान के दौरान हर तरह के रंग दिखे। हर आयुवर्ग के मतदाताओं में लोकतंत्र के महायज्ञ में वोट की आहूति देने की बेताबी दिखी। कोई नौ किलोमीटर जंगली रास्तों का सफर कर मतदान केंद्र तक पहुंचा तो कोई पांच किलोमीटर पैदल चलकर। कई ऐसे बुजुर्ग रहे जो व्हील चेयर के सहारे बूथ तक पहुंचे। पहली बार वोट डालने वाले वोटरों में भी जबर्दस्त उत्साह दिखा। सिंहभूम के परहमसदा के वोटर नौ किलोमीटर घना जंगल पाकर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। ये साथ खाना-पानी लेकर निकले थे। सबों ने सुरक्षा के लिए पारंपरिक हथियार ले रखे थे। 

loksabha election banner

सिंहभूम के कोलासाई स्थित मतदान केंद्र पर पांच किलोमीटर पैदल चलकर जिंतुगोड़ा से पहुंचे मतदाता। 

 सिंहभूम क्षेत्र की 106 साल की पुष्पलता पाल सबसे पहले अपने मतदान केंद्र गवर्मेंट उच्च बालिका विद्यालय यूरोपियन क्वार्टर वोट देने पहुंची। 

सिंहभूम के जगन्नाथपुर के उलीहातु पंचायत भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहलीबार वोट डालने पहुंची लालामुनी और दशमा।

सिंहभूम के सियालजोड़ा में मतदान करने पहुंची वृद्धा।

सिंहभूम के सियालजोड़ा के बूथ संख्या 196 में मतदान करने पहुंची वृद्धा।

सिंहभूम के जैंतगढ़ में मतदान कर निकले दो बुजर्ग साथी। 

जमशेदपुर के एक मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे चलने-फिरने में असमर्थ संतोष।

जमशेदपुर के एक मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे दिव्यांग की मदद करते मतदानकर्मी।

जमशेदपुर के एक मतदान केंद्र में मतदान करने के बाद निकली वृद्धा।

जमशेदपुर के जुगसलाई के आरपी पटेल स्कूल बूथ पर मतदान को पहुंची महिला। 

पोटका इलाके में लक्ष्मी सोरेन ने पहली बार मत दिया है। वोट डालने के बाद उसने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहिए।

जमशेदपुर के एक बूथ पर रिंकल कुमारी शादी की रस्म छोड़कर वोट डालने पहुंची। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.