Move to Jagran APP

LokSabha Election 2019: ब्रज में 37 लड़ाकों की किस्‍मत होगी ईवीएम में बंद

दूसरे चरण में गुरुवार सुबह सात बजे से आरंभ होगा मतदान। आगरा लोकसभा सीट पर नौ और फतेहपुरसीकरी में 15 उम्‍मीदवार। मथुरा लोकसभा से 13 प्रत्‍याशी मैदान में।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 08:28 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 08:36 PM (IST)
LokSabha Election 2019: ब्रज में 37 लड़ाकों की किस्‍मत होगी ईवीएम में बंद
LokSabha Election 2019: ब्रज में 37 लड़ाकों की किस्‍मत होगी ईवीएम में बंद

आगरा, जेएनएन। आखिर वह घड़ी आ ही गई। 17वीं लोकसभा के लिए अपना नेता चुनने का मौका जनता के हाथ है। गुरुवार सुबह सात बजे से दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया आरंभ होगी। शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में ब्रज मंडल की तीन सीटों पर कुल 37 लड़ाकों की किस्‍मत ईवीएम में बंद होगी। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार रात तक मतदान केंद्रों पर व्‍यवस्‍थाएं दुरुस्‍त की जा रही थीं। आइए जानते हैं ब्रज की इन तीन सीटों का गणित-

loksabha election banner

ब्रज में दूसरे चरण में कुल प्रत्याशी- 37

  • आगरा लोकसभा सीट- नौ
  • फतेहपुरसीकरी सीट- 15
  • मथुरा लोकसभा सीट- 13

आगरा लोकसभा सीट पर उम्‍मीदवार

  • मनोज सोनी- बसपा
  • एसपी सिंह बघेल- भाजपा
  • प्रीता हरित- कांग्रेस
  • रामजीलाल- पीस पार्टी
  • चंद्रपाल- आदर्श समाज पार्टी
  • राजा वाल्मीकि- राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी
  • हिमांशी- लोक गठबंधन पार्टी
  • बाबूलाल- निर्दलीय
  • हसनूराम - निर्दलीय

फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट पर उम्‍मीदवार

  • राजकुमार चाहर- भाजपा
  • राजबब्बर- कांग्रेस
  • श्रीभगवान शर्मा- बसपा
  • गुल चमन- वंचित समाज इंसाफ पार्टी
  • मनीषा सिंह- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया
  • विजय सिंह- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
  • सर्वेश कुमार- भारतीय मजदूर जनता पार्टीे
  • सादाब नूर- आदर्श समाज पार्टी
  • सत्येंद्र बघेल- आम जनता पार्टी इंडिया
  • नरेश कुमार- निर्दलीय
  • पुरुषोत्तम दास- निर्दलीय
  • अनिल कुमार कुशवाहा- निर्दलीय
  • आरती शर्मा- निर्दलीय
  • थॉमसन मैसी- निर्दलीय
  • राम बहोरी निर्दलीय

 मथुरा में यह प्रत्याशी हैं मैदान में

  • कुंवर नरेंद्र सिंह- राष्ट्रीय लोकदल
  • महेश पाठक- इंडियन नेशनल कांग्रेस
  • हेमा मालिनी- भाजपा
  • ओमप्रकाश- स्वतंत्र जनताराज पार्टी
  • छत्तर उर्फ छत्रपाल सिंह निषाद-बहुजन मुक्ति पार्टी
  • जगवीर सिंह- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
  • जसवंत सिंह बघेल- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
  • जसवीर सिंह- राष्ट्रीय नौजवान दल
  • दिनेश गौतम- भारतीय अनारक्षित पार्टी
  • रामदेव गौतम- भारतीय लोक सेवा दल
  • प्रमोद कृष्ण- निर्दलीय
  • फक्कड़ बाबा- निर्दलीय
  • रामदास त्यागी- निर्दलीय

आगरा में चुनाव की तैयारियां

  • चुनाव के मद्देनजर जिले को 75 जोन और 411 सेक्टर में बांटा गया है।
  • आगरा व फतेहपुरसीकरी दोनों लोकसभा सीटों में 33.50 लाख वोटर हैं। 19 लाख पुरुष और 15 लाख महिला वोटर हैं। 16 हजार दिव्यांग वोटर हैं। दस हजार सर्विस वोटर हैं।
  • चालीस हजार फर्स्‍ट वोटर हैं। सबसे अधिक फतेहपुरसीकरी में 6318 और सबसे कम बाह में 3963 वोटर हैं।
  •  जिले में 3778 बूथ हैं। सबसे अधिक एत्मादपुर विस क्षेत्र में 472 और सबसे कम फतेहाबाद विस क्षेत्र में 361 बूथ हैं।
  •  चुनाव में 21 हजार मतदान कार्मिक लगे हुए हैं। 17 हजार पुरुष और चार हजार महिला कर्मचारी शामिल हैं।
  •  जिले में 380 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी।
  •  प्रत्येक विधानसभा में एक सखी बूथ होगा जिसमें महिला पीठासीन अधिकारी सहित अन्य होंगी।
  •  जिले में तीन सौ मॉडल बूथ बनाए जाएंगे।
  •  सभी बूथों में बिजली, पानी, शौचालय और दिव्यांग वोटर होने पर व्हील चेयर रहेगी।
  •  जिले में 611 क्रिटिकल बूथ और 719 बल्नरेबिल बूथ बनाए गए हैं।
  •  चुनाव में 611 माइक्रो आब्‍जर्वर लगाए गए हैं।
  •  चुनाव में एक हजार बड़े, 1300 छोटे, 200 रोडवेज बसें लगाई गई हैं।

आगरा में लोकसभा चुनाव-2014 में यह था आंकड़ा

  •  आगरा लोकसभा सीट में कुल 33.91 लाख वोटर थे। 18.78 लाख पुरुष और 15.13 लाख महिला वोटर शामिल हैं। 110 वोटर थर्ड जेंडर के।
  • जिले में ओवर आल 60.17 फीसद मतदान हुआ। 20.40 लाख वोटरों ने मतदान किया जिसमें 11.87 लाख पुरुष और 8.50 लाख महिला वोटर।
  •  आगरा लोकसभा सीट पर 59.16 फीसद हुआ। जिसमें 62.05 पुरुष वोटर का, 55.35 फीसद महिला वोटर, थर्ड जेंडर तीन फीसद।
  • फतेहपुरसीकरी में 61.34 फीसद मतदान हुआ। पुरुष 64.59 फीसद और महिला 57.17 फीसद। थर्ड जेंडर 2.27 फीसद।

मथुरा का आंकड़ा

  • कुल जनसंख्या- 29,81,341
  • कुल मतदाता- 17,86, 187
  • पुरुष मतदाता- 9, 17, 318
  • महिला मतदाता- 8,15,660
  • अन्य- 209

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.