Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: Singh Mansion's Politics: प्रचार के मैदान में कूदीं सास-बहू, भाभी और ननद

सिंह मेंशन के सिद्धार्थ गौतम के पक्ष में उनकी पत्नी व बहन मोर्चा संभाली हुई हैं। सिद्धार्थ की भाभी और विधायक संजीव की पत्नी रागिनी भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह के पक्ष में खड़ी हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 10:13 AM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 10:13 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: Singh Mansion's Politics: प्रचार के मैदान में कूदीं सास-बहू, भाभी और ननद
Lok Sabha Election 2019: Singh Mansion's Politics: प्रचार के मैदान में कूदीं सास-बहू, भाभी और ननद

धनबाद, जेएनएन। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार दिलचस्प होता जा रहा है। प्रचंड गर्मी के साथ प्रचार की तपिश भी बढऩे लगी है। चुनाव चिह्न बंटने के बाद प्रचार उफान पर है। प्रत्याशी धनबाद से लेकर बोकारो तक दौरा कर रहे हैं। उनके सगे संबंधी व रिश्तेदार भी पीछे नहीं है। प्रचार के रण में प्रत्याशियों की पत्नी, बहन, भाभी और बहू तक कूद पड़ी हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति के पक्ष में उनकी पत्नी व बहू प्रचार करने में लगी हैं तो सिंह मेंशन के सिद्धार्थ गौतम के पक्ष में उनकी पत्नी व बहन मोर्चा संभाली हुई हैं। सिद्धार्थ गौतम की भाभी और विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह के पक्ष में खड़ी हैं। पीएन सिंह की पत्नी मीरा सिंह भी वोट मांगने मैदान में उतरेंगी। हाल ही में उन्होंने विनोद नगर में भागवत कथा में पीएन सिंह की कमी पूरी की थी। इससे प्रचार के कई रंग देखने को मिलेंगे।

सास व बहू मांग रहीं खोएंछाः कीर्ति आजाद के पक्ष में उनकी पत्नी पूनम आजाद व बहू स्वास्तिका प्रचार में लगी हैं। सास व बहू की जोड़ी दस दिनों से धनबाद में कैंप किए हुए है और खोएंछा के रूप में कीर्ति के लिए वोट मांग रही हैं। पूनम आजाद का कहना है, उनके मायके दरभंगा ने कीर्ति जी को तीन-तीन बार सांसद बनाया। अब ससुराल खोएंछा भरने आई हैं। उम्मीद है धनबाद की जनता वैसा ही पूरा प्यार देगी। कोलकाता से ताल्लुक रखने वाली बहू स्वास्तिका बंगाली समुदाय में घूम-घूमकर प्रचार कर रही हैं।

भाभी-ननद सिद्धार्थ के लिए कर रही प्रचारः सिंह मेंशन से सिद्धार्थ गौतम चुनाव में खड़े हैं। सिद्धार्थ के प्रचार की कमान उनकी पत्नी मिनी गौतम व बहन किरण सिंह संभाली हुई हैं। भाभी-ननद की यह जोड़ी प्रचार को दिलचस्प बनाए हुए है। किरण सिंह अपने भाई सिद्धार्थ गौतम के नामांकन में साथ दिखी थीं। वहीं मिनी गौतम पूरे धनबाद लोकसभा क्षेत्र में घूम-घूमकर अपने पति के लिए वोट मांग रही हैं।

इधर भाभी रागिनी पीएन के लिए करेंगी प्रचारः सिद्धार्थ गौतम की भाभी रागिनी सिंह भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह के पक्ष में प्रचार करेंगी। 22 अप्रैल को पीएन सिंह के नामांकन के दिन रागिनी भाजपा में शामिल हुई हैं। अब प्रचार का दौर चल रहा है जिससे यह पीएन सिंह के पक्ष में प्रचार करते दिख सकती हैं। पीएन सिंह प्रचार में व्यस्त हैं तो सामाजिक कार्यों में उनकी कमी पत्नी मीरा सिंह पूरी कर रही हैं। दोनों पुत्र भी धनबाद आए हुए हैं और वे ऑफिस में अन्य कार्यों के संपादन में लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.