Move to Jagran APP

मिशन 2019: बिहार में कांग्रेस के दरवाजे पर दस्तक दे रहे दिग्गज, कीर्ति व पप्‍पू भी शामिल

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कई दिग्‍गज राजनेता कांग्रेस में आना चाहते हैं। हालांकि, कांग्रेस अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रही। मामले की जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 10:31 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 08:55 AM (IST)
मिशन 2019: बिहार में कांग्रेस के दरवाजे पर दस्तक दे रहे दिग्गज, कीर्ति व पप्‍पू भी शामिल
मिशन 2019: बिहार में कांग्रेस के दरवाजे पर दस्तक दे रहे दिग्गज, कीर्ति व पप्‍पू भी शामिल

पटना [एसए शाद]। कांग्रेस की बेहतर स्थिति की उम्मीद में कई दिग्गज नेता उसके दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कई बड़े नेता भी शामिल हैं। कांग्रेस उनकी जीत की संभावनाएं टटाेल रही है।

loksabha election banner

कांग्रेस में आईं लवली आनंद

पूर्व सांसद लवली आनंद शुक्रवार को ही कांग्रेस में शामिल हो रहीं हैं। वे बिहार पीपुल्स पार्टी (बीपीपा) के टिकट पर वैशाली से 1993 का उपचुनाव जीत चुकीं हैं। उन्‍होंने जनता दल की किशोरी सिन्हा को हराया था। किशोरी सिन्हा पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की धर्मपत्नी और कांग्रेस के पूर्व सांसद निखिल कुमार की मां थीं।

भाजपा के कीर्ति आजाद व उदय सिंह की चर्चा

भाजपा के सांसद कीर्ति आजाद अभी पार्टी से निलंबित हैं, उदय सिंह पप्पू ने भाजपा से पहले ही कुट्टी कर ली है। इन दोनों के कांग्रेस में आने की चर्चा है। कीर्ति आजाद दरभंगा से भाजपा के टिकट पर 1999, 2009 और 2014 में चुनाव जीत चुके हैं। चौथी बार सांसद बनने के लिए वे कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाना चाहते हैं।

उदय सिंह पप्पू ने पूर्णिया से 2009 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर जीता, मगर 2014 में वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्याशी संतोष कुशवाहा से हार गए। यह सीट के जदयू के हिस्से में जा रही है। इस कारण वे भी कांग्रेस में आने को प्रयासरत बताए जा रहे हैं।

चर्चा में कैसर, वीणा व पप्‍पू के भी नाम

उनके अलावा लोजपा के दो सांसदों-खगडिय़ा से चौधरी महबूब अली कैसर और मुंगेर से वीणा देवी के नामों की भी चर्चा हो रही है। कैसर पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। मुंगेर लोकसभा सीट जदयू के कोटे में जा रही है। मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव भी कांग्रेस से लगातार संपर्क कर रहे हैं। वे 2014 में राजद टिकट पर जीते थे। उन्‍होेंने बाद में अपनी पार्टी बना ली थी। 

सदस्‍यता मिली तो टिकट तय

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जिन दिग्गजों की चर्चा हो रही है, वे लोकसभा चुनाव में टिकट के भी दावेदार हैं। उन्हें पार्टी की सदस्यता देने का दूसरा अर्थ यह भी है कि उनको टिकट मिलना लगभग पक्का हो गया। पार्टी इस सिलसिले में इन नेताओं द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों एवं इनके जीतने की संभावनाओं का आकलन कर रही है। आकलन का नतीजा इनके पक्ष में आने पर ही इन्हें कांग्रेस में शामिल कराने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.