Move to Jagran APP

JHARKHAND: 2014 में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीते थे पीएन सिंह, अब हैट्रिक लगाने की चुनाैती

पीएन सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीतने वाले सांसद थे। तीन बार विधायक और दो बार पार्षद चुने जा चुके हैं। तीसरी दफा लोकसभा चुुनाव लडेंगे।

By mritunjayEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 07:24 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 07:24 AM (IST)
JHARKHAND: 2014 में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीते थे पीएन सिंह, अब हैट्रिक लगाने की चुनाैती
JHARKHAND: 2014 में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीते थे पीएन सिंह, अब हैट्रिक लगाने की चुनाैती

धनबाद, जेएनएन। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने पीएन सिंह पर भरोसा जताते हुए धनबाद लोकसभा क्षेत्र के चुनावी अखाड़े में उतार दिया है। झारखंड में भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताते हुए शनिवार की देर शाम दस लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, उनमें धनबाद से माैजूदा सांसद पीएन सिंह का भी नाम है। सिंह धनबाद लोकसभा क्षेत्र से 2009 और 2014 में चुनाव जीत चुके हैं। अब उनके सामने हैट्रिक लगा धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रतिष्ठा बचाने की चुनाैती है। 

loksabha election banner

2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में पीएन सिंह झारखंड में सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीतने वाले सांसद थे। उन्हें 5, 53, 491 मत मिले थे। कांग्रेस के अजय कुमार दुबे को 2, 92, 954 मतों के अंतर से हराया था। सिंह तीन बार धनबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक और दो बार धनबाद नगरपालिका (अब नगर निगम) के पार्षद चुने जा चुके हैं। पशुपतिनाथ सिंह को भाजपा से तीसरी बार भी टिकट मिलने पर समर्थकों में खुशी की लहर है। टिकट की घोषणा होते ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएन सिंह के आवास पर पहुंचकर खुशी जताई। उन्होंने सांसद को बधाई दी व जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान खूब गुलाल उड़े और मिठाई भी बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई दी और पीएन सिंह की जीत की हैट्रिक बनाने का भरोसा दिलाया।

महामंत्री तमाल राय, राणा सिंह, सुमित सिंह, जयंत चौधरी, रवि मिश्रा, गोलू सिंह, राणा मनीष, सागर रवानी, अशोक बारीक, बच्चा सिंह, रवि रवानी, पिंटू सिंह, भीम राय, अरुण सिंह, डॉ. सीपी सिंह, अंगद खंडेलवाल आदि शामिल थे। 

इधर भाजपा के राजनीति प्रतिपूर्ति एवं प्रतिक्रिया विभाग के प्रदेश सह संयोजक कृष्णा अग्रवाल ने भी सिंह को टिकट मिलने पर हर्ष जताया और उनके फिर भारी मतों से जीत कर संसद पहुंचने की उम्मीद जताई है। कहा कि इस बार फिर धनबाद में पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी।

विधायक ने दी बधाईः पीएन सिंह को टिकट मिलने की घोषणा होते ही विधायक राज सिन्हा उनके आवास पहुंचे। सिन्हा ने पुष्प गुच्छ देकर सांसद को बधाई दी और चुनाव में जीत दिलाने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.