Loksabha Election 2019 : पीएम मोदी अयोध्या में तीसरी बार जनसभा को किया संबोधित
मयाबाजार के समीप वे आसपास की लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को खिताब किया।
अयोध्या, जेएनएन। प्रधानमंत्री अयोध्या जिले में तीसरी बार सभा को संबोधित किया। पहली बार वे 2009 के लोकसभा चुनाव में सभा को खिताब करने आए थे। तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उनकी गणना भाजपा के होनहार और सर्वाधिक संभावनाशील नेताओं में हो रही थी। दूसरी बार वे 2014 में सभा करने आए। मैदान जीआइसी का ही था। तब तक वे न केवल भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार घोषित हो गए थे बल्कि उनके नेतृत्व में भाजपा सफलता का कीर्तिमान गढ़ती भी प्रतीत होने लगी थी। बुधवार को वे प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार जिला की सीमा में दाखिल हो रहे हैं। मयाबाजार के समीप वे आसपास की लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्वाह्न सभा को खिताब करेंगे।
प्रधानमंत्री का रामलला से पुराना नाता
प्रधानमंत्री का रामलला से पुराना नाता है। उस समय विवादित ढांचा ध्वंस नहीं हुआ था। तब मौजूदा प्रधानमंत्री की भूमिका भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीमनोहर जोशी के सहयोगी की थी और जोशी के ही साथ उन्होंने रामलला का दर्शन कर अपनी आस्था निवेदित की थी।
अयोध्या में सभा करने के खास निहितार्थ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस गोरक्षीपीठ के पीठाधीश्वर हैं, वह पीठ शुरू से ही राम मंदिर आंदोलन के केंद्र में रही है। वहां के कई संतों और धर्माचार्यों से उनके गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ और खुद योगी के निजी संबंध हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस संबंध को बनाए रखा। बार-बार अयोध्या की यात्रा, भव्य व दिव्य दीपोत्सव, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर वहां भगवान राम की भव्य मूर्ति की स्थापना के प्रस्ताव और विकास कार्यों पर विशेष जोर से उन्होंने इसे साबित भी किया। ऐसे में अयोध्या में मोदी की रैली के भी खास निहितार्थ होंगे।