Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: आज कर्नाटक में गरजेंगे पीएम मोदी, प्रियंका गांधी केरल के तिरुअनंतपुरम में करेंगी रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ( 20 अप्रैल) कर्नाटक के दौरे पर आएंगे। वह बेंगलुरु और चिक्काबल्लापुरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को केरल पहुंचेंगी। कांग्रेस नेता तीन चुनावी सभाओं को संबोधित और राज्य की राजधानी तिरुअनंतपुरम में रोड शो करेंगी। विशेष विमान से वह शनिवार सुबह कोच्चि पहुंचेंगी। वह शशि थरूर के साथ रोड शो में भाग लेंगी।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Published: Sat, 20 Apr 2024 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2024 06:00 AM (IST)
आज कर्नाटक में पीएम मोदी और प्रियंका गांधी केरल के तिरुअनंतपुरम में करेंगी जनसभा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ( 20 अप्रैल) कर्नाटक के दौरे पर आएंगे। वह बेंगलुरु और चिक्काबल्लापुरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएण मोदी की शनिवार को उनके दौरे को देखते हुए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस (बीटीपी) ने कृष्णा विहार, पैलेस ग्राउंड और एचक्यूटीसी हेलीपैड पर एक किमी के दायरे में अस्थायी नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया है।

loksabha election banner

चुनाव प्रचार के लिए आज केरल के दौरे पर प्रियंका गांधी

एआइसीसी महासचिव एवं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को केरल पहुंचेंगी। कांग्रेस नेता तीन चुनावी सभाओं को संबोधित और राज्य की राजधानी तिरुअनंतपुरम में रोड शो करेंगी। विशेष विमान से वह शनिवार सुबह कोच्चि पहुंचेंगी। वहां से वह त्रिसूर जाएंगी और चालकुडी लोकसभा क्षेत्र में पहली रैली को संबोधित करेंगी। इसके बाद पथनमथिट्टा में प्रचार करने के बाद तिरुअनंतपुरम पहुंचेंगी और शशि थरूर के साथ रोड शो में भाग लेंगी। शाम को वह दिल्ली लौट जाएंगी।

अमित शाह 23 और 24 अप्रैल को कर्नाटक में रहेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 और 24 अप्रैल को कर्नाटक में रहेंगे, जहां वह कई चुनाव अभियानों में हिस्सा लेंगे। सुलीन कुमार ने कहा कि शाह 23 अप्रैल को बेंगलुरु के विभिन्न हिस्सों में रोड़ शो करेंगे और अगले दिन वह चिक्कमगलुरु, तुमकुरु और हुबली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 23 अप्रैल को यशवंतपुर में एक रोड शो होगा।

कर्नाटक में भाजपा के दो पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

कर्नाटक में भाजपा के दो पूर्व विधायक मलकाया गुत्तेदार और शारदा मोहन शेट्टी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। कलबुर्गी जिले के अफजलपुर से छह बार विधायक रह चुके गुत्तेदार पूर्व में मंत्री भी रहे हैं। गुत्तेदार अपने भाई नितिन वेंकैया गुत्तेदार को भाजपा में शामिल किए जाने से नाराज चल रहे थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के एमवाई पाटिल विजयी हुए और नितिन दूसरे एवं गुत्तेदार तीसरे स्थान पर रहे। कलबुर्गी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का गृह जिला है।

यह भी पढ़ें- किसी के सिर सेहरा तो किसी के पैर पर प्‍लास्‍टर, आयोग के बुलावे पर महापर्व में पहुंचे मतदाता; देखें चुनाव की अनोखी तस्वीरें

यह भी पढ़ें- राजस्थान में शाम छह बजे तक 61% मतदान, नागौर में दो गुट भिड़े; चूरू में पोलिंग एजेंट का सिर फोड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.