Phulpur Lok Sabha Election Result 2019: फूलपुर सीट पर भाजपा के केशरी पटेल का कब्जा
Phulpur Lok Sabha Election Result 2019 फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के केशरी देवी पटेल 544701 वोटों के साथ विजेता बने हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Phulpur Lok Sabha Election Result 2019: फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के केशरी देवी पटेल 544701 वोटों के साथ विजेता बने हैं। फूलपुर लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के पंकज पटेल और सपा से पंधारी यादव चुनाव हार गए हैं।
वर्ष 2014 में, उत्तएर प्रदेश राज्य में, फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से केशव प्रसाद मौर्य का निर्वाचन हुआ। उन्हें 503564 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने धरम राज सिंह पटेल को 308308 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 50.2 प्रतिशत वोट पड़े।
1952 के आम चुनाव से पहले फूलपुर सीट इलाहाबाद ईस्ट कम जौनपुर वेस्ट कहलाती थी। यहां से देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू 1952 में निर्वाचित हुए। 1957 व 1962 में भी जीते। उनके निधन के बाद 1964 के उपचुनाव में उनकी बहन विजय लक्ष्मी पंडित जीतीं। 1969 में उपचुनाव हुआ और जनेश्वर मिश्र विजयी हुए। 1971 में इंदिरा गांधी ने जनेश्वर मिश्र के खिलाफ विश्वनाथ प्रताप सिंह को उतारा और वह जीते।
1977 में भारतीय लोकदल की कमला बहुगुणा जीतीं। इसके बाद यहां से सांसदों के चेहरे और पार्टियां बदलती रहीं। 2004 में बाहुबली अतीक अहमद जीते। 2009 में बसपा उम्मीदवार कपिल मुनी करवरिया को जीत मिली तो 2014 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्या को। वह पांच लाख से अधिक मतों से जीते थे। पहली बार भाजपा के खाते में गई थी, लेकिन 2018 में हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने विजयी हुए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप