Move to Jagran APP

सांसद यादव ने 17 लाख का कर्ज चुकाया, संपत्ति भी आधी हो गई; न घर-न जमीन, जानिए पाटलिपुत्र का कौन-सा प्रत्‍याशी है सबसे अमीर?

Lok Sabha Election 2024 Patliputra Lok Sabha seat छह बार सांसद रहे पाटलिपुत्र से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव की साल 2019 की तुलना में चल संपत्ति लगभग आधी कम हो गई लेकिन बाजार ने अचल संपत्ति का मूल्य बढ़ा दिया। जानिए पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से चुनावी जंग लड़ रहे प्रत्याशी कितनी संपत्ति के मालिक हैं कौन है सबसे अमीर...

By Jagran News Edited By: Deepti Mishra Published: Fri, 10 May 2024 01:52 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2024 01:52 PM (IST)
Lok Sabha Chunav 2024: सांसद यादव ने उतारा 17 लाख कर्ज, पत्नी की संपत्ति बढ़ी।

 जागरण संवाददाता, पटना। केंद्रीय मंत्री रहे पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने गत पांच वर्षों में 17 लाख रुपये का कर्ज सूद सहित चुकता कर दिया। साल 2019 की तुलना में चल संपत्ति लगभग आधी कम हो गई, लेकिन बाजार ने अचल संपत्ति का मूल्य बढ़ा दिया। इन पांच वर्षों में पत्नी की अचल संपत्ति में लगभग 40 लाख की वृद्धि हुई है। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से नामांकन के साथ दाखिल हलफनामा में यह जानकारी दी है।

loksabha election banner

पांच बार सांसद और एक बार राज्‍यसभा के सदस्‍य रहे पाटलिपुत्र से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव इस बार 1.38 लाख नकदी लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। पत्नी के पास 75,500 नकदी है। गत चुनाव में दंपती के पास ढाई लाख नकदी थी। तब बैंकों में जमा, सोना आदि को मिलाकर इनकी चल संपत्ति 15,72,067 रुपये व पत्नी की 13,41,402 रुपये की थी। 2024 में यह क्रमश: 7,03,228 और 10,74,876 रुपये हैं। रामकृपाल की चल संपत्ति पांच साल में लगभग आधी हो गई है।

साल 2019 में आवासीय एवं कृषि भूमि मिलाकर 1.48 करोड़ के स्वामी थे। इनकी पत्नी के पास 1.15 करोड़ की अचल संपत्ति थी। पांच वर्षों में जमीन और भवन के मूल्य में वृद्धि होने से उसकी कीमत 1.52 करोड़, जबकि इनकी पत्नी की अचल संपत्ति 1.55 करोड़ की हो गई है।

मजदूरी से 58 लाख की संपत्ति के मालिक

अनिल दास पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भारतीय दलित पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाले अनिल दास की आजीविका का माध्यम मजदूरी है। हालांकि, उनके पास 50 हजार नकदी और सोना मिलाकर 1.15 लाख की चल, जबकि 58 लाख की अचल संपत्ति है। इनकी पत्नी के पास कोई संपत्ति नहीं है। इनपर कोई आपराधिक मामला नहीं है। ये साक्षर हैं।

'मेरा पावर वोट' अभियान से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गहने व जमीन के मामले में भासपा प्रत्याशी से धनी हैं पत्नी

भारतीय सार्थक पार्टी के रूप में व्यवसायी संजय कुमार सिंह ने नामांकन प्रपत्र भरा है। इनके पास 48 हजार और पत्नी के पास 30 हजार नकदी है। बीएमडब्ल्यू और ऑल्टो कार इनके पास है। दोनों गाड़ियां सेकंड हैंड हैं। 19 लाख की चल संपत्ति के स्वामी हैं। पत्नी 15 लाख के गहने और 20 लाख की जमीन हैं।

गुलाब प्रसाद के पास स्कॉर्पियो, न घर न जमीन

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में पटना साहिब से गुलाब प्रसाद ने पर्चा भरा। इनके पास दो लाख नकद समेत लगभग 22 लाख की चल संपत्ति है। दो आश्रितों के पास करीब पांच लाख रुपये हैं। ये स्कॉर्पियो के स्वामी हैं। हालांकि, जमीन या घर नहीं है।

चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

इंजीनियर बने पर नहीं छोड़ा कपड़ा प्रेस का धंधा

पटना साहिब से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के उमेश रजक ने पर्चा दाखिल किया है। इनके पास 15 हजार नकदी है। कुल चल संपत्ति करीब 6.27 लाख है। इंजीनियर बनने के बाद भी कपड़ा प्रेस का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें -Raebareli Seat: कैसे हो भइया! कैसी हो माई...नामांकन के बाद रायबरेली नहीं आए राहुल; प्रियंका दे रहीं रिश्तों की दुहाई

निजी शिक्षक के पास है 23 करोड़ की जमीन

पटना साहिब से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नीरज कुमार ने पर्चा भरा है। इनके पास 80 नकद है। बैंक खातों, म्यूचुअल फंड, बाइक व आभूषण मिलाकर इनकी चल संपत्ति करीब 27 लाख और पत्नी की 34 लाख 70 हजार है।

रिटायर्ड सिविल इंजीनियर के पास नकदी शून्य

पटना साहिब से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले अवधेश प्रसाद सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियर हैं। पति-पत्नी के पास नकदी शून्य है। इनकी चल संपत्ति करीब ढाई लाख जबकि पत्नी के खाते में डेढ़ लाख रुपये हैं। कृषि और आवासीय भूमि का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये हैं।

यह भी पढ़ें -Lok Sabha Election 2024: पंजाब में अक्षय तृतीया पर चढ़ेगा सियासी पारा, ये प्रत्याशी आज दाखिल कर रहे अपना नामांकन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.