Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: दादा की राजनीति का जवाब नहीं! अब कीर्ति को दिया आशीर्वाद

पूर्व मंत्री समरेश ने 2014 में झाविमो प्रत्याशी के रूप में धनबाद से चुनाव लड़ा था। करीब 90 हजार मत मिले थे। अधिक उम्र हो जाने के कारण दादा अबकी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 02:06 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 02:06 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: दादा की राजनीति का जवाब नहीं! अब कीर्ति को दिया आशीर्वाद
Lok Sabha Election 2019: दादा की राजनीति का जवाब नहीं! अब कीर्ति को दिया आशीर्वाद

धनबाद, जेएनएन। कोयलांचल की राजनीति में दादा के नाम से मशहूर समरेश सिंह का जवाब नहीं है। वह कब क्या कहेंगे और क्या करेंगे अंदाजा लगाना मुश्किल है। दादा ने पहले धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह को समर्थन देने की घोषणा की थी। अब पलट गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार कीर्ति झा को समर्थन देने की घोषणा की है।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री समरेश सिंह ने 2014 में झाविमो प्रत्याशी के रूप में धनबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। करीब 90 हजार मत मिले थे। अधिक उम्र हो जाने के कारण दादा ने अबकी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।आशीर्वाद बांट रहे हैं। उनका धनबाद संसदीय क्षेत्र के बोकारो और चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में प्रभाव है। दादा के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद सांसद पीएन सिंह ने मिलकर समर्थन मांगा था। दादा ने पीएन सिंह को आशीर्वाद दिया था। सिंह के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद भी दादा से मिले थे तब उन्होंने समर्थन देने से इन्कार कर दिया था। कहा था-आपने आने में देर कर दी। मैंने पीएन सिंह को समर्थन दे दिया है। लेकिन, अब बदल गए हैं।

बुधवार को कीर्ति आजाद और समरेश सिंह की दुबारा मुलाकात पुटकी के सियालगुदरी में हुई। सियालगुदरी स्थित राम कुमार सिंह चौधरी के आवास में बुधवार को दोनों मिले। कीर्ति आजाद ने समरेश सिंह से चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने आजाद को आशीर्वाद दिया ही मुंह मीठा भी कराया। उन्होंने कहा कि कीर्ति ने बीएसएल में नौकरी की है। यही धनबाद के असली उम्मीदवार हैं। चुनाव में मेरा आशीर्वाद उनके साथ है। मौके पर धनबाद प्रखंड प्रमुख भानु प्रताप सिंह, मुखिया संघ के दीपक सिंह चौधरी, कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.