Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections 2019: हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को एक और नोटिस

Satpal Singh Satti. हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को चुनाव आयोग ने एक और नोटिस हाथ में थमा दिया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 04:16 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 04:16 PM (IST)
Lok Sabha Elections 2019: हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को एक और नोटिस
Lok Sabha Elections 2019: हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को एक और नोटिस

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को चुनाव आयोग ने एक और नोटिस थमा दिया है। पिछले दिनों सत्ती ने एक समारोह के दौरान समुदाय विशेष पर टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी प्रियंका गांधी व राहुल गांधी को जोड़कर दी गई थी। सत्ती को जिला ऊना के अतिरिक्त चुनाव अधिकारी की ओर से थमाया गया है।

loksabha election banner

हिमाचल भाजपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पहले नोटिस के जवाब में दो भागों में स्पष्टीकरण दिया है

पहला तर्क दिया है कि मेरी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। दूसरा स्पष्टीकरण ये दिया है कि मैंने फेसबुक में की जा रही टिप्पणी से सचेत रहने को कहा।

विवादित बोल पर सतपाल सत्ती को नोटिस

हिमाचल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को मंच से राहुल गांधी को गाली देना महंगा पड़ गया है। सोलन के उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने सत्ती को नोटिस जारी कर 24 घंटे में पक्ष रखने को कहा है। ऊना के डीसी के माध्यम से सत्ती को नोटिस भेजा गया है। बद्दी के एसपी रोहित मालपानी को स्थानीय पुलिस थाने के तहत मामला दर्ज करने के लिए कहा है। इस मामले की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई है।

नालागढ़ के रामशहर में 13 अप्रैल को भाजपा अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा की जनसभा में सत्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मां की गाली दी थी। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सत्ती के बयान के संबंध में जानकारी मिली है। इसके आधार पर नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, सत्ती के खिलाफ शिमला पुलिस ने शिकायत सोलन पुलिस को भेज दी है। शिमला पुलिस को सोमवार देर शाम इस संबंध में दो शिकायतें मिली थीं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा और सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार ने ये शिकायतें की थीं। एसपी ओमापति जम्वाल ने कहा कि शिकायत सोलन पुलिस को भेज दी है। मामला वहीं दर्ज होगा।

मुझे भाजपा की ओर से भी मंगलवार को शिकायत प्राप्त हुई। इस पर विनय शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांगड़ा जिला के डीसी को निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस की ओर से प्राप्त शिकायत पर सतपाल सत्ती को नोटिस जारी किया गया है।

- देवेश कुमार, मुख्य चुनाव अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.