Lok sabha Elections 2019 : तो इसलिए गोरखपुर में नहीं होगी प्रियंका वाड्रा की जनसभा..
Lok sabha Elections 2019 गोरखपुर शहर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की सभा या रोड शो नहीं हो पाएगा। क्योंकि इसके कई कारणों में एक कारण समय भी है।
By Edited By: Published: Fri, 17 May 2019 08:08 AM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 12:31 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। Lok sabha Elections 2019 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा की सदर संसदीय सीट पर होने वाली जनसभा का अभी तक कार्यक्रम फाइनल नहीं होने से जनसभा पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। वैसे तो प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में पार्टी प्रत्याशी राजेश मिश्र के पक्ष में जनसभा कर अगल-बगल की सीटों पर प्रभाव डालने की कोशिश की है, लेकिन गोरखपुर में प्रियंका की जनसभा नहीं होने से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में मायूसी छायी है।
गुरुवार को प्रियंका वाड्रा ने महराजगंज में सुप्रिया श्रीनेत के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। गोरखपुर में ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का भी कार्यक्रम प्रस्तावित रहा है हालांकि उनका अभी अधिकृत प्रोग्राम नहीं आया है। इसलिए टलता गया प्रियंका का रोड शो सदर संसदीय सीट पर प्रियंका गांधी का रोड शो टलने का प्रमुख कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो को बताया जा रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पहले अमित शाह का रोड शो 14 मई को प्रस्तावित था और प्रियंका गांधी का रोड शो 16 मई को होना था, लेकिन अमित शाह के रोड शो का कार्यक्रम बदलकर 16 मई को हो गया इसलिए प्रियंका के रोड शो का कार्यक्रम फिक्स नहीं हो सका।
अब राजबब्बर पर ही भरोसा प्रियंका वाड्रा रोड शो का कार्य निरस्त हो जाने के कारण पार्टी ने गोरखपुर संसदीय सीट पर प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को भेजा गया। गुरुवार को गोरखपुर आए। उन्होंने गोरखपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उसके बाद उनका रोड शो कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें