Nitin Gadkari in Jharkhand Live: थोड़ी देर में नक्सली क्षेत्र में गरजेंगे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी
गिरिडीह लोकसभा के तहत टुंडी विधानसभा क्षेत्र में खेसमी आता है। यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। इस सीट पर भाजपा खुद चुनाव न लड़ सहयोगी आजसू के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को लड़ा रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तोपचांची के खेसमी गांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे 3 बजे तोपचांची के खेसमी स्थित पीएनएम मैदान में उतरेंगे। सभा स्थल पर भाजपा-आजसू नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है।
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के तहत टुंडी विधानसभा क्षेत्र में खेसमी आता है। यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। अबकी गिरिडीह लोकसभा सीट पर भाजपा खुद चुनाव न लड़ सहयोगी आजसू के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को लड़ा रही है। भाजपा चंद्रप्रकाश की जीत को सुनिश्चत करने के लिए कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप