Sitamarhi Lok Sabha Election Result 2019 : एनडीए उम्मीदवार सुनील कुमार पिंटू ने महागठबंधन प्रत्याशी को किया पराजित
सीतामढ़ी लोकसभा सीट से एनडीए के जदयू उम्मी्दवार सुनील कुमार पिंटू को पांच लाख 53 हजार 414 मत मिले। उन्होंने महागठबंधन के राजद प्रत्याशी अर्जुन राय को पराजित किया।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सीतामढ़ी लोकसभा सीट से एनडीए के जदयू उम्मीनदवार सुनील कुमार पिंटू ने महागठबंधन के राजद प्रत्याशी अर्जुन राय को करीब दो लाख मतों के अंतर से पराजित किया। इस सीट से कुल 20 प्रत्याशी मैदान में थे। मुख्य मुकाबला एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू व महागठबंधन के प्रत्याशी अर्जुन राय के बीच था। सीतामढ़ी में छह विधानसभा सीट हैं, जिनमें सुरसंड, सीतामढ़ी और रुन्नीसैदपुर सीट राजद के पास है। बाजपट्टी, परिहार व बथनाहा सीट पर एनडीए का कब्जा है। महागठबंधन से तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी, शरद यादव और उपेंद्र कुशवाहा ने सभाएं की। एनडीए प्रतयाशी के लिए जदयू से सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सभा कर वोट मांगा।
2009 में यह रही थी स्थिति
1. अर्जुन राय (जदयू) : 2,32,769
2. समीर कुमार महासेठ (कांग्रेस): 1,22,216
3. सीताराम यादव (राजद) : 1,18,798
हार-जीत का अंतर : 1,10,553
2014 के नतीजे
1. रामकुमार शर्मा (रालोसपा) : 4,11,265
2. सीताराम यादव (राजद): 2,63,300
3. अर्जुन राय (जदयू) 97,188
हार-जीत का अंतर : 1,47,965
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप