पटना [जेएनएन]। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए रविवार बेहद अहम दिन रहा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यालय में राजग के साझा संवाददाता सम्मेलन में घटक दलों की लोकसभा सीटों की घोषणा कर दी गई। आगे जल्दी ही राजग के उम्मीदवारों के नाम की भी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। खास बात यह है कि भाजपा ने अपनी पांच सिटिंग सीटें छोड़ दीं हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की सीट रहे भागलपुर से भी भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है।
सीटों को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस राजग में घटक दलों की सीटों की संख्या पहले से तय की जा चुकी थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व जदयू को 17-17 सीटें, जबकि तीसरे घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को छह सीटें पहले से हीं मिलीं हैं। अब ये सीटें कौन-कौन हैं, इसका सस्पेस भी खत्म हो गया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।
जानिए, किसके पास गई कौन सी सीट जदयू (17) : वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, जहानाबाद, गया, नालंदा, मुंगेर व काराकाट।
भाजपा (17): पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम व औरंगाबाद।
लोजपा (06): वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगडि़या, जमुई व नवादा।
सभी सीटों पर जीत का दावा संवाददाता सम्मेलन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बिहार की सभी सीटों पर जीत का दावा किया तथा कहा कि राजग में कहीं कोई विवाद नहीं है। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति नाथ पारस ने कहा कि अब एक-दो दिनों के अंदर सभी उम्मीदवारों की जानकारी भी दे दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि राजग बिहार की सभी 40 सीटों के साथ देश में 400 सीटें जीतेगा। भाजपा के र्पदेश्रा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास किया है। राजग को अपने काम के बल पर जनसमर्थन है। राजग सभी सीटें जीतेगा।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।