Lok Sabha Election 2019ः पूर्व राष्ट्रपति समेत दिल्ली-NCR में इन दिग्गजों ने डाला वोट, देखें तस्वीरें
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल ने रविवार को मतदान किया। इसके अलावा सीनियर सीपीआइ(एम) नेता प्रकाश करात ने भी वोट डाला।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली-एनसीआर में इस समय कड़ी धूप के बीच मतदान चल रहा है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिल्ली के एनपी प्राइमरी स्कूल के कामराज लेन में स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू ने पत्नी ऊषा के साथ दिल्ली के नरीमन भवन में स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
दिल्ली से सटे गुड़गांव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी में गांव रामपुरा में अपने परिजनों के साथ मतदान किया।
वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ दिल्ली के लोदी एस्टेट में अपना वोट डाला।
वहीं दिल्ली में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जय प्रकाश अग्रवाल ने भी रविवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनके परिजनों ने भी वोट डाला।
इसके अलावा सीनियर सीपीआइ(एम) नेता प्रकाश करात ने दिल्ली में संचार भवन पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने भी अपने परिजनों के साथ वोट किया। इस दौरान उनके परिजनों ने भी मतदान में हिस्सा लिया।
वहीं नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने भी दिल्ली में मतदान किया।
एयर मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा ने भी अपने परिवार के साथ दिल्ली के नरीमन भवन स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
उधर, पूर्वी दिल्ली के कोंडली के नगर निगम प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर 10 वर्ष की बुजुर्ग महिला रामप्यारी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बता दें कि दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों और दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद और गुड़गांव लोकसभा सीट पर बड़ी संख्मया में लोगों ने मतदान किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप